फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Health department supported by home isolation, now increased beds

होम आइसोलेशन के सहारे रहा स्वास्थ्य विभाग, अब बढ़ाए बेड

Sat, 25 Dec 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Health department supported by home isolation, now increased beds
- पीकू (पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट), नीकू (नियोनेटल इंटेसिव केयर यूनिट) और अस्पतालों में कराई गई वेंटिलेटर की व्यवस्था
विज्ञापन

- कोरोना की दूसरी लहर में बेड के अभाव में ज्यादातर मरीजों को करना पड़ा था होम आइसोलेट
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना की दूसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग होम आइसोलेशन के सहारे था। ज्यादातर मरीजों को होमआइसोलेट किया गया था। मगर, तीसरी लहर से निपटने के लिए अस्पतालों में 50 बेड बढ़ाए है। अधिकारी दावा कर रहे है कि जिला अस्पताल में पीकू (पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट), नीकू (नियोनेटल इंटेसिव केयर यूनिट) सेंटर के अलावा अस्पतालों में वेंटिलेटरों की भी व्यवस्था कराई गई है। जिला अस्पताल के अलावा खेकड़ा के एल-2 व सरुरपुर में वेंटिलेटर की व्यवस्था कराई गई है।
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में पीकू (पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट यानि बाल चिकित्सा गहन देखभाल इकाई) और नीकू (नियोनेटल इंटेसिव केयर यूनिट यानि नवजात गहन देखभाल इकाई) सेंटर तैयार कराए गए है। इसके अलावा खेकड़ा एल-2, सरूरपुर कलां पीएचसी, जिला अस्पताल और आर्यभट्ट कॉलेज में 420 बेड की व्यवस्था कराई गई है। खेकड़ा और सरूरपुर में 75-85 बेड, जिला अस्पताल में 40 बेड और आर्यभट्ट में 230 बेड तैयार कराए गए है। जिला अस्पताल में दस, खेकड़ा में चार और सरूरपुर कलां में दो वेंटिलेटर की व्यवस्था कराई गई है। संक्रमण के दौरान ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए 600 कंसंट्रेटर बडे़ और छोटे सिलिंडर बढ़ाए गए है। जांच के लिए बागपत व बड़ौत सीएचसी में एक-एक ट्रूूनेट मशीन की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन

बिना लक्षण वाले मरीजे आर्यभट्ट में किए जाएंगे भर्ती
संक्रमण फैलने पर बिना लक्षण वाले मरीजों के लिए आर्यभट्ट कालेज में 230 बेड की व्यवस्था कराई गई है। आरटीपीआर लैब खुलने से जांच रिपोर्ट जल्द मिलेगी, जिससे लोगों को समय पर उपचार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर विभाग की तैयारी पूरी है। इस बार जिले में 50 बेड और ऑक्सीजन के लिए अतिरिक्त सिलिंडर की व्यवस्था की गई है। जिले में रोजाना एक हजार मरीजों को उपचार देने की व्यवस्था कराई गई है। - डॉ यशवीर सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed