फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Health Department made people aware under communicable disease control campaign

स्वास्थ विभाग की टीम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक

Sun, 05 Jul 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Health Department made people aware under communicable disease control campaign
स्वास्थ विभाग की टीम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

खेकड़ा। स्वास्थ विभाग की टीम ने घर घर जाकर लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण समेत संचारी रोगों से बचाव की जानकारी देकर जागरूक किया।
देश में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। साथ ही अन्य बीमारियों डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया, बुखार आदि से भी बचाव की जरूरत है। बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई व खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव गांव पल्स पोलियों अभियान की तर्ज पर डोर टू डोर जाकर लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने में जुटी है। एएनएम, आंगनबाड़ी लोगों को स्वस्थ बने रहने के लिए मास्क लगाने, हेंडवास करने आदि को लेकर जागरूक कर रही है। इसी उद्देश्य से एक जुलाई से 30 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व एएनएम घर-घर जाकर लोगों को जागरूकता संदेश दे रही हैं। कोविड-19 अस्पताल के प्रभारी डा. ताहिर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को संचारी रोगों के बारे में जागरूक करना और उनका इलाज कराना। कोरोना वायरस संक्रमण के समय में अन्य बीमारियों से भी बचाव करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed