फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Health department is making better arrangements

कोरोना से बचाव को स्वास्थ्य विभाग बेहतर कर रहा व्यवस्थाएं

Fri, 27 Aug 2021 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Health department is making better arrangements
बागपत। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला अस्पताल स्थित पीकू सेंटर में मॉकड्रिल किया गया। इसमें एंबुलेंस से मरीज को लाने, स्ट्रेचर से मरीज को पीकू सेंटर में भर्ती करने, ऑक्सीजन देने और उपचार शुरू करने का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला अस्पताल में पीकू सेंटर तैयार कराया है। सभी सीएचसी पर ऑक्सीजन और बेड की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को मरीज मिलने पर उसे पीकू सेंटर में भर्ती करने तथा उपचार का अभ्यास किया गया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने एंबुलेंस से मरीज को स्ट्रेचर से पीकू सेंटर में भर्ती कराने, ऑक्सीजन लेवल चेक करने, ऑक्सीजन देने व उपचार संबंधी क्रियाओं को दोहराया गया। एक स्वास्थ्यकर्मी को मरीज बनाकर एंबुलेंस से लाया गया और स्ट्रेचर से पीकू सेंटर में भर्ती किया। चिकित्सकों ने उसकी जांच कर ऑक्सीजन देकर उपचार शुरू करने का अभ्यास किया। सीमएओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल के पीकू सेंटर में मरीज मिलने पर उसे सेंटर में भर्ती करने, उपचार संबंधी मॉक ड्रिल किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार, सीएमएस डॉ. बीएल कुशवाहा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed