{"_id":"63a9fa81a1999d2d872fdc96","slug":"health-department-alert-on-the-arrival-of-deputy-cm-baghpat-news-mrt6194195186","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डिप्टी सीएम के आने की सूचना पर स्वास्थ्य केंद्रों को चमकाने में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डिप्टी सीएम के आने की सूचना पर स्वास्थ्य केंद्रों को चमकाने में जुटे अधिकारी
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
दाहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बने औषधी भंडारण केंद्र का निरीक्षण करने के लिए 28 दिसंबर को प्रदेश के डिप्टी सीएम के आने की सूचना पर अधिकारी दौड़ पड़े। वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को चमकाने में जुट गए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में औषधि भंडारण केंद्र बनाया जा रहा है। जहां जिलेभर के स्वास्थ्य केंद्रों पर सप्लाई के लिए दवाइयों का भंडारण किया जाएगा। बताया कि 28 दिसंबर को प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक औषधि भंडारण केंद्र का निरीक्षण करने आ सकते हैं, जिसकी तैयारियों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जुट गए। जिसके चलते सोमवार को दाहा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की रंगाई पुताई के साथ अन्य कार्य कराया गया। बिनौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि 28 दिसंबर को डिप्टी सीएम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बने औषधि भंडारण केंद्र का निरीक्षण कर सकते हैं। वहां डॉ. आकाश चौधरी, केंद्र प्रभारी डॉ. अवधेश कुमार, गौरव चौधरी, डा. मनोज कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।