फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Health centers remained locked, patients kept wandering

Baghpat News: स्वास्थ्य केंद्रों पर लटके रहे ताले, भटकते रहे मरीज

Mon, 09 Oct 2023 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Health centers remained locked, patients kept wandering
बागपत। स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को भी उपचार देने के लिए आरोग्य मेले जरूर लगाए जा रहे हैं लेकिन मरीजों की परेशानी कम नहीं हो रही है। हालात यह है कि स्वास्थ्य केंद्रों पर दस बजे के बाद भी ताला लटका रहता है और उसके बाद चिकित्सक भी समय पर नहीं पहुंचते।
विज्ञापन

जिले में तीन नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों और 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला लगाया गया। इस समय बीमारियों के बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है कि वह मरीजों को बेहतर उपचार दे। लेकिन कई ऐसे केंद्र थे, जिनका दस बजे तक भी ताला नहीं खुला था। दस बजे के बाद ताला खोला गया तो वहां चिकित्सक आराम से पहुंचे जबकि घंटों से मरीज उपचार के लिए चिकित्सकों का उपचार कर रहे थे।
विज्ञापन

--
ताला खुला, फिर भी उपचार का इंतजार रहा
अग्रवाल मंडी टटीरी में दस बजे तक ताला लटका रहा तो अमीनगर सराय भी ताला नहीं खुल सका। बागपत में आरोग्य मेले के लिए अर्बन पीएचसी का ताला दस बजे खोला जरूर गया, लेकिन चिकित्सक फिर भी देरी से पहुंचे। दाहा भी दस बजे के बाद ही आरोग्य मेला शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नौ बजे आए तो ताला बंद देख वापस चले गए
माता कालोनी की जैतून ने बताया कि उसके साथ ही दोनों पोते कई दिन से बुखार से पीडि़त है। वह करीब नौ बजे पहुंची तो केंद्र बंद मिलने पर वापस चली गई। उसके बाद साढ़े नौ बजे आई, लेकिन तब भी केंद्र बंद मिला तो बैठकर इंतजार करने लगी। पांडव रोड के रहने वाले सतीश कुमार ने बताया कि वह बुखार से पीडि़त है और उपचार कराने के लिए दस बजे पहुंचा। उसके बावजूद उसे चिकित्सक नहीं मिले तो वहां बैठना पड़ा।

--
बुखार के कारण दोगुने हो गए मरीज
यहां बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि आरोग्य मेलों में मरीज दोगुने हो गए है। जहां दो सप्ताह पहले आरोग्य मेले में करीब 850 मरीज पहुंचे थे और उनका उपचार किया गया था। वहीं इस बार 1744 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से 200 से ज्यादा मरीज बुखार के बताए गए।
--
आरोग्य मेलों का मैं खुद निरीक्षण करता हूं। अगर किसी जगह समय पर मेला शुरू नहीं हो रहा है तो उसका पता कराकर कार्रवाई की जाएगी। डा. महावीर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed