फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Health camps will be organized in Vikas Bharat Sankalp Yatra

Baghpat News: विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

Mon, 20 Nov 2023 05:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
Health camps will be organized in Vikas Bharat Sankalp Yatra
-किशोरियों को चिकित्सक देंगे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विकसित संकल्प यात्रा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाए जाएंगे। चिकित्सक शिविर में प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना का प्रचार-प्रसार करेंगे। साथ ही किशोरियों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देंगे। मेले में लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।

सीएमओ डॉ़ महावीर सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान लगाए जाने वाले स्वास्थ्य शिविर में 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह की जांच और टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग कर उनका नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया जाएगा। शिविर में आरोग्य योजना की उपलब्धियों के अलावा मोबाइल एप से आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रत्येक शिविर में 13 से 17 वर्ष तक की कम से कम 30 किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी और दवाइयों का वितरण किया जाएगा। आशा, जन आरोग्य समिति व ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता, पोषण समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों को शिविर में भाग लेने के लिए जागरूक करेेंगे। इस बारे में सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed