फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Health and wellness center did not start in the absence of CHO

सीएचओ के अभाव में शुरू नहीं हुए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

Thu, 08 Jul 2021 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Health and wellness center did not start in the absence of CHO
बागपत। जिले में सीएचओ (कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर) की कमी के कारण हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू नहीं हो पाए हैं। जिले में 105 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू होने हैं। इनमें से 53 सेंटर अपग्रेड हो चुके हैं, जबकि अन्य सेंटर 31 जुलाई तक अपग्रेड होंगे। सीएचओ के अभाव में जिले में 49 सेंटर ही शुरू हो पाए हैं।
विज्ञापन

लोगों को गांव में सब सेंटर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो, इसके लिए सब सेंटरों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में अपग्रेड किया गया था। जिले में 105 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू करने की तैयारी की गई। इनमें से 53 सब सेंटर को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अपग्रेड कर दिया गया है और 49 सेंटरों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा जिले की 11 पीएचसी को हेल्थ एंड सब सेंटर में अपग्रेड किया गया है। अन्य सेंटरों को 31 जुलाई तक अपग्रेड कर दिया जाएगा। जिले में सीएचओ (कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर) के अभाव में सेंटरों का संचालन शुरू नहीं पाया है, इसके चलते ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

कब-कब मिलें सेंटर
डीसीपीएम(जिला कम्यूनिटी प्रोग्राम प्रबंधक) नौशाद ने बताया कि जिले को वर्ष 2018-19 में 20, 2019-20 में 33 और 2020-21 में 52 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मिले थे। इनमें से 53 सेंटर अपग्रेड हो चुके हैं और अन्य सेंटर 31 जुलाई तक अपग्रेड कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचओ के अभाव में नहीं शुरू हुए सेंटर
जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि जिले में 49 सीएचओ तैनात हैं। सीएचओ के अभाव में 49 सेंटरों का ही संचालन हो पाया है। इनके अलावा एक शहरी और दस पीएचसी को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अपग्रेड किया गया है। जिले को शासन स्तर से शीघ्र ही नौ सीएचओ मिलने की संभावना है। सीएचओ मिलने पर अन्य सेंटरों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed