{"_id":"67e5a5b962f834441b000589","slug":"head-constables-wife-committed-suicide-after-losing-money-in-share-market-baghpat-news-c-28-1-bag1001-128740-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शेयर मार्केट में रुपये डूबने पर हेड कांस्टेबल की पत्नी ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शेयर मार्केट में रुपये डूबने पर हेड कांस्टेबल की पत्नी ने की आत्महत्या
Fri, 28 Mar 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
हैडकांस्टेबल की पत्नि की मौत की खबर से संबंधित फोटो। सुसाइड नोट
- फोटो : 1
बागपत। शेयर मार्केट में रुपये डूबने पर निवेशक से धमकी मिलने पर राजपुर खामपुर गांव के हेड कांस्टेबल कपिल की पत्नी बबली (31) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया। इसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई।
दिल्ली के मंगोलपुरी के रहने वाले दीपक ने बताया कि उसकी बहन बबली की शादी फरवरी 2024 में राजपुर खामपुर गांव के कपिल के साथ हुई थी। कपिल यूपी पुलिस ने हेड कांस्टेबल है और हाथरस में तैनात है। उसकी बहन शादी से पहले शेयर मार्केट में ऑनलाइन निवेश कराने का काम करती थी। उसकी बहन ने एक निवेशक के साढ़े 13 लाख रुपये निवेश कराए, जो डूब गए।
निवेशक ने अपने रुपये वापस देने का दबाव बनाया तो उसकी बहन ने छह लाख रुपये वापस भी कर दिए। आरोप है कि अब बाकी रकम नहीं मिलने निवेशक ने उसकी बहन को पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर बबली ने बुधवार शाम घर में कमरे के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दीपक ने बताया कि बबली ने आत्महत्या करने का कारण सुसाइड नोट में लिखा है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
-- -- -- -
वर्जन-
राजपुर खामपुर गांव के हेड कांस्टेबल की पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। इस प्रकरण में जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - एनपी सिंह, एएसपी