फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Head Constable and Farmer Die in Road Accidents; 22 Wedding Guests Injured After Bus Collides with JCB

Baghpat News: सड़क हादसों में हेड कांस्टेबल और किसान की मौत, जेसीबी से बस टकराने पर 22 बराती घायल

Mon, 11 May 2026 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Head Constable and Farmer Die in Road Accidents; 22 Wedding Guests Injured After Bus Collides with JCB
बागपत। जिले में रविवार को हुए सड़क हादसों में ईपीई पर दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अरुण कुमार निवासी हलालपुर जिला हापुड़ और बालैनी में किसान भोपाल सिंह की मौत हो गई। वहीं दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गुफा मंदिर के पास देर शाम बरातियों की बस और जेसीबी मशीन में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 22 बराती घायल हो गए, इनमें चार का जिला अस्पताल तो अन्य का निजी चिकित्सक के पास उपचार कराया।
विज्ञापन

सरधना निवासी मुजम्मिल ने बताया कि रविवार को दिल्ली की अमर कॉलोनी से अपने रिश्तेदार साकिब की बरात लेकर चौसाना, शामली गए थे। रविवार शाम को दिल्ली लौट रहे थे। जब उनकी बस दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गुफा मंदिर के पास पहुंची तो सामने से आ रही जेसीबी मशीन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे बराती घायल हो गए। घायलों में मुजम्मिल, आरिफ, अब्दुल हक रिहान (सरधना, मेरठ), समद (कांधला, मुजफ्फरनगर), महबूब अली, साहिल, शाहबाज (बिनौली), इमामुद्दीन, शमशाद, अमन, शावेज (अमर कॉलोनी, दिल्ली), सुनील (करौली, दिल्ली), फरमान और अहसान (पांची) शामिल हैं।
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद जेसीबी चालक मशीन छोड़कर जंगल में भाग गया। घायल बरातियों के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई और घायलों को बस से बाहर निकाला गया। चार घायलों का जिला अस्पताल में उपचार हुआ, जबकि अन्य ने निजी चिकित्सकों से उपचार कराया। हादसे के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस हटवाकर खुलवाया। जांच अधिकारी अंकित चौहान ने बताया कि घायलों का उपचार कराया गया है और तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जेसीबी चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed