{"_id":"60edc7618ebc3ebb6750b6e6","slug":"he-was-called-for-the-verdict-and-killed-baghpat-news-mrt547218979","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसले के लिए बुलाकर ले गए और कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसले के लिए बुलाकर ले गए और कर दी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय उर्फ गुड्डू हत्याकांड
- परिजनों के पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
- शाम को गांव पहुंचे एसपी, गांव में पुलिस बल तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। कासिमपुर खेड़ी गांव में हुई विजय उर्फ गुड्डू की हत्या के मामले में परिजनों का कहना है कि युवती की हत्या का बदला लेने के लिए उनके पुत्र की हत्या की गई है। उसे घर से बुलाकर ले गए और गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी परिजनों में रोष है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने परिजनों को सूचना दिए बिना पंचनामा भरकर शव मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस का यह रवैया गलत है। परिजनों ने थाने पहुंचकर इस पर विरोध भी दर्ज कराया।
एसपी अभिषेक सिंह ने शाम को घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने इंस्पेक्टर को जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। कहा कि घटना के हर बिंदू पर जांच होनी चाहिए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
घर में सोते हुए कर दी गई थी अर्चना की हत्या
बागपत। कासिमपुर खेड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय अर्चना 11 मई की शाम करीब साढे़ चार बजे घर में सो रही थी। आरोप है कि तभी गांव का ही विनय पुत्र भूपेंद्र अपने एक साथी के साथ घर में तमंचा लेकर घुस आया। उसने अर्चना के सिर में दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह साथी समेत मौके से भाग निकला था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी विनय को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने खुलासा किया था कि एकतरफा प्यार में इस वारदात को अंजाम दिया गया था।