फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   He called her by sending a message from the girl's mobile, beat her and showed it to the family via video call

Baghpat News: युवती के मोबाइल से मैसेज करके बुलाया, पिटाई कर वीडियो कॉल से घरवालों को दिखाया

Mon, 08 Jul 2024 03:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
He called her by sending a message from the girl's mobile, beat her and showed it to the family via video call
बागपत। प्रेम प्रसंग में दिल्ली के करतारनगर के छात्र हिमांशु शर्मा की हत्या होने के बाद पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचे मृतक के परिजनों ने शनिवार को हुई घटना की आपबीती बताई। उन्होंने बताया कि हत्यारोपियों ने हिमांशु को युवती के मोबाइल से मैसेज करके घर से बाहर बुलाया और फिर अपहरण करके ले गए।
विज्ञापन

मृतक के ताऊ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर हिमांशु का अपहरण होने के कई घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो उसको तलाश किया, मगर इसके बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। हिमांशु के अपहरण का पता चलने पर उन्होंने युवती की मां सुंदरी को बताया और उसे वापस भेजने के लिए कहा। जब सुंदरी नहीं मानी तो वह पुलिस से शिकायत करने के लिए जाने लगे। रात करीब साढ़े दस बजे हत्यारोपियों ने अपनी बहन सुंदरी के मोबाइल पर वीडियो कॉल कर घायल हिमांशु को दिखाया। जिस पर उन्होंने हत्यारोपियों की काफी खुशामद की और हिमांशु को छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाये भी, लेकिन हत्यारोपी नहीं माने और वीडियो कॉल पर भी पिटाई करते हुए नजर आए। इसके बाद उन्हें हिमांशु की मौत होने और उसे उठाकर ले जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

----------
पिता की हो चुकी है मौत
सुनील कुमार ने बताया कि मृतक हिमांशु अपने परिवार में इकलौता बेटा है, जिसके पिता की कई साल पहले मौत हो गई। हिमांशु की मौत के बाद उसके परिवार में मां और बहन रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मृतक के परिजनों ने किया हंगामा
हिमांशु की हत्या के बाद कोतवाली में शिकायत करने पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद कोतवाली प्रभारी ने उन्हें समझाकर शांत कराया और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया।
------
कोतवाली में घूमती रही आरोपी महिला
मृतक के परिजनों ने करतारनगर की सुंदरी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया, जो हत्यारोपियों की बहन है। हिमांशु की हत्या के बाद हिरासत में लिए गए दोनों भाइयों से मिलने के लिए आरोपी महिला कई घंटे तक कोतवाली में घूमती रही।
--------
दिल्ली से पीटते हुए लाए
दिल्ली से हिमांशु का अपहरण करके कार में पिटाई करते हुए पाबला बेगमाबाद लाया गया। इसके बाद जंगल में ले जाकर दिनभर लाठी-डंडों से पिटाई करते रहे, जिससे हिमांशु की मौत हो गई।
--------
मोबाइल पकड़ा जाने पर युवती की भी पिटाई हुई
पुलिस की मानें तो मृतक हिमांशु और हत्यारोपियों की भांजी के बीच मोबाइल पर व्हाट्सएप पर बात हुई थी। युवती के परिजनों ने उसे मोबाइल पर हिमांशु के साथ व्हाट्सएप पर बातचीत करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद युवती की भी पिटाई की गई और उसके मोबाइल से व्हाट्सएप पर मैसेज कर युवक को बुलाया गया।

--------
दिल्ली पुलिस ने टरकाया
सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि करतारनगर से अपहरण के बाद पाबला बेगमाबाद में हिमांशु की हत्या के मामले में कार्रवाई के लिए वह दिल्ली के उस्मानपुर थाने में गए, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें घटनास्थल वाले थाने में शिकायत करने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed