{"_id":"60aa92c98ebc3e14c625bad5","slug":"havildar-anuj-s-last-rites-in-hot-weather-baraut-news-mrt5394582146","type":"story","status":"publish","title_hn":"गमगीन माहौल में हुआ अनुज का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गमगीन माहौल में हुआ अनुज का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली। सेना की सिग्नल कोर में तैनात हवलदार अनुज तोमर का पैत्रिक गांव रंछाड़ में रविवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व शव यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग व ग्रामीण शामिल हुए।
रंछाड़ निवासी हवलदार अनुज तोमर (42) पुत्र महावीर सिंह की ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। शिलांग से सूबेदार सुधीर कुमार, हवलदार योगेश कुमार सुबह में अनुज के शव को लेकर उसके पैतृक गांव रंछाड़ पहुंचे। क्षेत्र और गांव के लोग उनके घर जमा होने लगे। इस दौरान पिता महावीर सिंह, माता मुकेश, पत्नी मीनाक्षी, पुत्र आदित्य, भाई तरुण, उपेंद्र, चाचा वीरेंद्र, सुरेंद्र, महेंद्र आदि परिजनों का रोे-रोकर बुरा हाल था। फूल मालाओं से सजी अनुज की शवयात्रा में बड़ी संख्या लोग शामिल हुए। मेरठ कैंट से आए सेना के जवानों ने सैनिक सम्मान के साथ सलामी दी। यहां पूर्व विधायक वीरपाल राठी, कुलदीप उज्ज्वल, वेदप्रकाश फौजी, वीरेंद्र सिंह, अमित, नरेश इदरीशपुर आदि ने अनुज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुखाग्नि बड़े पुत्र आदित्य ने दी।
प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे
रंछाड़ गांव में अनुज तोमर की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए जनपद से कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। इसको लेकर चर्चाएं होती रहीं। वहीं, ग्रामीणों ने रोष जताया।