फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hathras incident is the result of administrative negligence says Naresh Tikait

हाथरस हादसा: भाकियू अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले-ये प्रशासन की अनदेखी, राहुल गांधी को लेकर भी खुलकर बोले

Wed, 03 Jul 2024 01:45 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Jul 2024 01:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ मचने से हुए हादसे को लेकर वेस्ट यूपी के लोगों ने शोक प्रकट किया। बागपत में एक कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भी इस हादसे पर शोक प्रकट किया और इसे प्रशासन की अनदेखी का नतीजा बताया। उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर भी अपनी राय रखी।

विज्ञापन
Hathras incident is the result of administrative negligence says Naresh Tikait
नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत में भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने हाथरस की घटना को दुखद बताया और प्रशासन से पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे की मांग की। साथ ही राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया कहा कि क्या कमल वाले ही हिंदू हैं?

विज्ञापन


नरेश टिकैत बुधवार को बड़ौत में चौरासी खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह के आवास पर पत्रकार से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार किसान का बकाया गन्ना भुगतान दिलाने में नाकाम साबित हो रही है, किसानों को फसलों के उचित दाम भी नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में भाजपा सरकार कैसे किसानों की हितैषी हो सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: खेत पर जा रही महिला को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, माैत, चालक कार में शव लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस की घटना पर उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन से पहले पुलिस और एलआईयू विभाग को जांच कर लेनी चाहिए और अगर व्यवस्था और स्पेस पूरा नहीं मिलता तो इतने बड़े आयोजन की परमिशन नहीं मिलनी चाहिए।

हादसे पर शोक जताते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को भी चाहिए कि इतनी भीड़ वाले कार्यक्रम में जाने से बचा जाए। साथ ही राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान को लेकर भी उन्होंने खुलकर प्रतिक्रिया दी।

कहा तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया राहुल गांधी का बयान
उन्होंने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। राहुल गांधी ने लोकसभा में जो बोला वह सही बोला ।केवल बीजेपी वालों को ही उनके बयान से दिक्कत हो रही है। क्या केवल कमल के फूल वाले ही सिर्फ हिंदू हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed