फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Haryana Police did not bring the history-sheeter to court.

Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर को लेकर न्यायालय नहीं आई हरियाणा पुलिस

Sun, 31 May 2026 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police did not bring the history-sheeter to court.
बागपत। शामली जिले के बहावड़ी गांव के हिस्ट्रीशीटर विक्की उर्फ विवेक की हत्या के आरोपी प्रिंस मलिक को शनिवार को न्यायालय में पेश नहीं किया गया। हरियाणा पुलिस उसे न्यायालय नहीं लाई। अब दोघट पुलिस रोहतक जेल में फिर से रिमाइंडर दाखिल करेगी।
विज्ञापन


विक्की उर्फ विवेक की हत्या 10 मार्च की रात दोघट के धूम सिंह फार्म हाउस में हुई थी। वह शामली जिले के बहावड़ी गांव की पूर्व प्रधान बबली देवी का पति था। हत्या के बाद लोगों ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने इस मामले में शामिल कई अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। प्रिंस मलिक इस हत्याकांड में नामजद आरोपी है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसे रोहतक जिले के सांपला थाना पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। जांच अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि शनिवार को आरोपी प्रिंस को न्यायालय में तलब किया गया था। हालांकि हरियाणा पुलिस उसे न्यायालय में पेश नहीं कर पाई। दोघट पुलिस अब इस संबंध में रोहतक जेल को दोबारा पत्र लिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed