फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Haryana Health Department caught fetal sex test

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने पकड़ा भ्रूण लिंग परीक्षण

Thu, 25 Mar 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Haryana Health Department caught fetal sex test
अस्पताल के अन्दर जांच करते सीएचसी अधीक्षक। - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। हरियाणा और बागपत की स्वास्थ्य विभागों की टीमों ने बृहस्पतिवार को नेहरू रोड स्थित एक अस्पताल पर छापा मारा। टीम को मौके से गर्भपात कराने की दवाइयां और एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन पैक) किट बरामद हुई। अस्पताल में भ्रूण लिंग परीक्षण और गर्भपात के प्रमाण मिलने के बाद टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी। साथ ही एक महिला चिकित्सक एवं पांच बिचौलियों को हिरासत में लिया। भ्रूण परीक्षण कराने आई महिला और उसके परिजनों से 65 हजार रुपये भी बरामद किए गए है।
विज्ञापन

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग पलवल के डॉ. प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार को बड़ौत नगर के नेहरू रोड स्थित एक अस्पताल पर छापा मारा। टीम को मौके से गर्भपात कराने की प्रतिबंधित 88 दवाएं, 28 एमटीपी किट बरामद हुए। भ्रूण लिंग परीक्षण कराने आई महिला और उसके परिजनों से 65 हजार रुपये बरामद किए। इस पर टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी। अस्पताल की एक महिला चिकित्सक सहित पांच बिचौलियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्हें अस्पताल में भ्रूण लिंग परीक्षण व गर्भपात की सूचना मिली थी। मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी और पुलिस को भी दी गई है। इस दौरान बागपत स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी एमएम भदौरिया, जिला कोआर्डिनेटर राकेश कुमार, सुरेश कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार, प्रियंका शर्मा, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। महिला चिकित्सक सहित छह आरोपी कोतवाली पुलिस की हिरासत में है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। - अजय कुमार शर्मा, कोतवाली प्रभारी बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में किए जा रहे भ्रूण लिंग परीक्षण
दो माह पहले छपरौली रोड स्थित सरस्वती हॉस्पिटल में भी हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा था। भ्रूण लिंग परीक्षण के प्रमाण मिलने के बाद टीम ने अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन सील की थी। अस्पताल संचालकों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले भी जनपद बागपत के बराल गांव के अस्पताल सहित अन्य स्थानों में भी हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम छापा मार चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed