फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Haryana CM Khattar honored Singer Renuka

हरियाणा के सीएम खट्टर ने सिंगर रेणुका को किया सम्मानित

Fri, 08 Jan 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Haryana CM Khattar honored Singer Renuka
हरियाणवी गाने ‘52 गज का दामन’ की कामयाबी पर किया सम्मान
विज्ञापन

गुरुग्राम में मनोहर लाल खट्टर से मिलने पहुंची थी रेणुका पंवार
बागपत। हरियाणवी गाने ‘52 गज का दामन’ से धूम मचाने वाली खेकड़ा की बिटिया रेणुका पंवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने शाबाशी दी। खट्टर ने रेणुका को मेहनत करने और इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
गुरुग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर से गायिका रेणुका पंवार ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने ‘52 गज का दामन’ गाने की कामयाबी पर रेणुका को सराहा। उन्होंने कहा कि हरियाणवी संस्कृति को कलाकारों ने हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया है। जो युवा इस क्षेत्र में आ रहे हैं, उन्हें देश के लिए काम करना चाहिए। रेणुका पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कड़ी मेहनत करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। अब तक उनके योगदान के विषय में भी जाना। आईएएस डॉ केके खंडेलवाल, दीप सिसाय मौजूद रहे।
विज्ञापन

बी प्राक के साथ खनकेगी रेणुका की आवाज
बागपत। बॉलीवुड की फिल्म केसरी में ‘तेरी मिट्टी’ जैसे मशहूर गाने गा चुके पंजाबी गायक बी प्राक के साथ जल्द ही रेणुका पंवार का गाना भी आएगा। दोनों कलाकारों की मुलाकात हो चुकी है और कई बड़े प्रोजेक्ट पर दोनों एक साथ अपनी आवाज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed