{"_id":"69ea8c9becda5647800cd1b2","slug":"harshit-solanki-from-jivana-reaches-mr-india-finals-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-150541-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मिस्टर इंडिया फाइनल में पहुंचे जिवाना के हर्षित सोलंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मिस्टर इंडिया फाइनल में पहुंचे जिवाना के हर्षित सोलंकी
विज्ञापन
बिनौली। जिवाना गुलियान गांव के हर्षित सोलंकी ने प्रतिष्ठित रूबरू मिस्टर इंडिया (पुरुष सौंदर्य प्रतियोगिता) 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिता का फाइनल मई माह में गोवा में आयोजित होगा।
हर्षित सोलंकी वर्तमान में गाजियाबाद में अपने बड़े भाई आकाश सोलंकी के साथ रहते हैं। उनके चाचा और पूर्व विधायक सतेंद्र सोलंकी ने बताया कि हर्षित ने जनवरी 2026 में इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराया था। इसके बाद विभिन्न चरणों में आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जजों ने उनकी फिटनेस, व्यक्तित्व, मंच पर उपस्थिति और आत्मविश्वास की विशेष रूप से सराहना की। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के फाइनल तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह प्रतियोगिता देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवा प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करती है। हर्षित अब मई में गोवा में होने वाले अंतिम मुकाबले में हिस्सा लेंगे। उनकी इस सफलता पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। उनके चाचा, पूर्व विधायक सतेंद्र सोलंकी ने इस सफलता को गर्व का क्षण बताया। बड़े भाई आकाश सोलंकी सहित अमित सोलंकी, विषयपाल सोलंकी, रामपाल ठेकेदार, संजय छिल्लर और नवाब जैसे शुभचिंतकों ने भी हर्षित को बधाई दी है।