फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hariyali Teej will be celebrated on Sunday with Ravi Yoga

रवि योग के साथ रविवार को मनाई जाएगी हरियाली तीज

Fri, 29 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej will be celebrated on Sunday with Ravi Yoga
रवि योग के साथ रविवार को मनाई जाएगी हरियाली तीज
विज्ञापन

बड़ौत। हरियाली तीज का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। इस बार हरियाली तीज पर रवि योग बन रहा है। पर्व को लेकर बाजार भी गुलजार हो गए हैं। चूड़ी, ब्यूटी पार्लर व अन्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं तीज पर्व की तैयारियों में जुटी हुई हैं।

हर साल तीज का त्यौहार सावन माह की शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है। हरियाली तीज से त्यौहारों की शुरुआत होती है। तीज के बाद नाग पंचमी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, नवरात्र आदि की शुरुआत होती है। पंडित पंकज अगस्त्य ने बताया कि 31 जुलाई को दोपहर दो बजकर 48 मिनट से तृतीया की शुरुआत होगी। जो एक अगस्त को चार बजकर 20 मिनट तक रहेगी। इस बार हरियाली तीज रविवार को होने के कारण रवि योग बन रहा है। यह योग कार्यों को पूरा करने के लिए शुभ होता है। रवि योग में सूरज को जल देने से जीवन में शुभ प्रभावों में वृद्धि होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed