फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Harikishan's shoulders bent under the burden of his sons

Baghpat News: बेटों की अर्थियों के बोझ से झुके हरिकिशन के कंधे, हादसे से परिवार पर टूटा गम का पहाड़

Mon, 16 Jan 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 16 Jan 2023 12:07 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में दो बेटों की मौत के बाद पिता के कंधे पर दो पुत्रवधू और तीन बच्चों की जिम्मेदारी आ गई। कुछ साल पहले भंवर सिंह की पुत्रवधू की भी बीमारी के चलते मौत हो गई।

विज्ञापन
Harikishan's shoulders bent under the burden of his sons
मौके पर गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत के सिनौली गांव के हरिकिशन के परिवार में एक माह पहले तक खुशियां थीं। मगर उन्हें क्या पता था कि उनके ऊपर गमों का पहाड़ टूट पड़ेगा। बेटों की अर्थियां को कंधा देने के बाद हरिकिशन (80) के कंधे झुक गए। उनके कंधे पर दो पुत्रवधू और तीन बच्चों की जिम्मेदारी आ गई। परिवार का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था। इसी गांव के भंवर सिंह के परिवार का भी ये हाल था। कुछ साल पहले पुत्रवधू का निधन और अब बेटे की मौत का सदमा।

विज्ञापन


सेवानिवृत्त हरिकिशन के दो बेटे प्रवीण और देवेंद्र थे। प्रवीण घर पर रहकर खेती कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। दूसरा बेटा देवेंद्र उर्फ काला यूपी पुलिस में था। ऐसा लग रहा था कि मानो हरिकिशन की भगवान ने सारी प्रार्थना सुन ली। शायद उन्हें नहीं पता था कि उनके ऊपर गमों का पहाड़ टूट जाएगा और एक झटके में परिवार बिखर जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग एक माह पूर्व हार्ट अटैक आने से देवेंद्र की मौत हो गई। अभी इस गम से परिवार उभरा भी नहीं था कि उनके दूसरे बेटे प्रवीण हादसे में मौत हो गई। एक माह के अंदर दो मौत हो जाने से पूरा परिवार अंदर से टूट गया।

यह भी पढ़ें:   Meerut News Live: धूप खिली पर ठिठुरन बरकरार, तीन दिन शीतलहर का अलर्ट, तेंदुए की दहशत, शामली में भूकंप के झटके

जिस उम्र में हरिकिशन की सेवा होनी चाहिए थी, अब बेटों की अर्थियों को कंधा देने के बाद हरिकिशन के कंधे झुक गए। उधर परिवार में मृतक देवेंद्र की बेटी व मृतक प्रवीण के दोनों लड़कों के अलावा विधवा पत्नियां व बूढे़ बाप का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था।

ऐसा ही हाल इस गांव के बुजुर्ग भंवर के परिवार का भी था। कुछ साल पहले भंवर सिंह की पुत्रवधू का बीमारी के चलते निधन हो गया था। अब पुत्र प्रदीप उर्फ सतीश की मौत से पूरा परिवार टूट गया। प्रदीप की मौत से दो पुत्रों, एक पुत्री, भाई अभिमन्यु, बालेश्वर व पिता भंवर सिंह का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed