{"_id":"6499b39650ffc75ead0d92c4","slug":"hapur-crime-branch-team-raided-in-search-of-murderers-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-2670-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हत्यारोपियों की तलाश में हापुड़ क्राइम ब्रांच टीम ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हत्यारोपियों की तलाश में हापुड़ क्राइम ब्रांच टीम ने दी दबिश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। गोठरा और फखरपुर गांव में हत्या के मामले में हापुड़ क्राइम ब्रांच टीम ने फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी टीम के हाथ नहीं लग सके। टीम खाली हाथ वापस लौट गई।
गोठरा गांव के रहने वाले ग्रामीण ऋषिपाल का वर्ष 2021 में गांव के जंगल में पेड़ पर शव लटका मिला था। ऋषिपाल की हत्या में गांव के ही तीन लोगो को आरोपी बनाया गया था। मृतक के परिजनों ने तभी तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। तीनों आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं। मृतक के परिजनों ने जांच पर सवाल उठाए, जिस पर अधिकारियों ने जांच हापुड़ क्राइम ब्रांच टीम को ट्रांसफर कर दी थी। अब फखरपुर गांव के रहने वाले चौथे आरोपी युवक का भी नाम प्रकाश में आया है। सोमवार शाम करीब सात बजे हापुड़ क्राइम ब्रांच टीम ने गोठरा और फखरपुर गांव में आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी टीम के हाथ नहीं लग सके। इस मामले में सीओ प्रीता सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच टीम ने दबिश दी, लेकिन आरोपी नही मिले। आरोपियाें के न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हो गए हैं।