फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Handloom gets new identity from district

हैंडलूम से मिली जिले को नई पहचान

Fri, 11 Dec 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Handloom gets new identity from district
खेकड़ा हेडलूम में काम करते हुए फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
अमर उजाला स्थापना दिवस
विज्ञापन

एक जिला एक उत्पाद में शामिल किया गया होम फर्नीशिंग
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। हैंडलूम जिले के लोगों के लिए रोजगार का नया साधन बनकर उभरा है। वर्तमान में ढाई हजार इकाईयां संचालित हैं। प्रदेश सरकार की ओर से एक जिला एक उत्पाद में शामिल किए जाने के बाद से हैंडलूम उद्योग को नए पंख लगे हैं। खेकड़ा, निरपुड़ा, अमीनगर सराय और बागपत नगर में इकाईयों संचालित हैं। हैंडलूम का अधिकतर कार्य अब पावरलूम में तब्दील हो गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले के उत्पादों की मांग है। खेकड़ा की फैक्ट्रियों से विदेश में सप्लाई की जाती है। उद्योग से जुड़े लोगों को अब जिले में ही कच्चा माल उपलब्ध कराए जाने की तैयारी है, ताकि उनका कम से कम खर्च हो सकें और मुनाफा बढ़ें।
बन रही चादरें, गद्दे और तौलिया
बागपत। खेकड़ा में पावरलूम की करीब 12 इकाईयां संचालित हैं। चादरें, गद्दे, तौलिए, तकिये और अन्य उत्पाद यहां पर तैयार किए जाते हैं। हैंडलूम यूनिट्स पावरलूम में परिवर्तित की जा चुकी हैं। पर्दे, किचन टावल, टेबल टावर, पिलो कुशन व अन्य फर्निशिंग उत्पाद यहां सबसे अधिक बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

निरपुड़ा को मिली पहचान, बढ़ेंगी सुविधाएं
बागपत। हैंडलूम की इकाईयां निरपुड़ा में पहले सबसे ज्यादा संचालित थी, यहां पर अधिकतर पायदान बनाए जाते हैं। इसके अलावा चादर और पर्दे तैयार होते हैं। पानीपत, दिल्ली और आसपास के जिलों में सबसे ज्यादा सप्लाई है। ग्राम प्रधान मुनेश देवी कहती हैं कि हैंडलूम ने गांव को नई पहचान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडीओपी में शामिल होने से रोजगार और सुविधाएं
बागपत। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त हिमांशु गंगवार का कहना है कि हैंडलूम के एक जिला एक उत्पाद में शामिल होने से रोजगार के अवसर बढ़े हैं। लोन मिल रहा है और पहचान बन रही है। सहायक उपायुक्त अर्चना तिवारी का कहना है कि एक जिला एक उत्पाद में शामिल किए जाने से हैंडलूम इकाईयों को लाभ हुआ है। सरकार योजनाओं में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed