फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Half of mustard crop destroyed due to rain

लगातार हो रही बारिश से सरसों की फसल को नुकसान की आशंका

Mon, 24 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Half of mustard crop destroyed due to rain
फतेहपुर पुट्ठी गांव में बारिश से लेटी सरसों की फसल - फोटो : BARAUT
बड़ौत। अच्छे दाम मिलने की चाहत किसानों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। बीते सालों के मुकाबले तीन गुना अधिक लगाई सरसों की फसल के लिए लगातार हो रही बारिश नुकसान का कारण बन रही है। इस साल बेमौसम बारिश की वजह से सरसों की फसल को काफी नुकसान होने की आशंका है। दो दिन से हो रही लगातार बारिश से सरसों के खेतों में पानी जमा हो गया है। वहीं, बाकि कसर हवा ने पूरी कर दी है। दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश से सरसों की फसल में महुआ रोग लगने की आशंका पैदा हो गई है।
विज्ञापन

ये बोले किसान
बारिश व हवा से नुकसान
मलकपुर गांव के किसान नरेंद्र का कहना है कि इस साल एक एकड़ भूमि पर सरसों की फसल की बुआई की थी। बारिश व हवा की वजह से सारी फसल गिर गई है।
अरमानों पर फिरा पानी
बिजरौल गांव के किसान मन्नू का कहना है कि अच्छे दाम मिलने की आस में इस साल सरसों की फसल लगाई थी। बारिश ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया है। वहीं, बारिश की वजह से सरसों की फसल में महुआ रोग लगने की आशंका है।
विज्ञापन

फसल गिरने पर नुकसान संभव
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राजकीय बीज भंडार पर तैनात एडीओ कृषि रक्षा अधिकारी नरेश कुमार का कहना है कि वैसे तो ये बारिश फसलों के लिए वरदान है, क्योंकि अभी तक सरसों पर ज्यादा फूल नहीं आए हैं, यदि फसल जमीन पर गिर गई है तो नुकसान संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed