फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hail over farmers' expectations

किसानों की उम्मीदों पर पड़े ओले

Thu, 16 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hail over farmers' expectations
पेज वन के लिए... बागपत, चांदीनगर क्षेत्र के भगौट गांव में हुई ओलावृष्टि - फोटो : BAGHPAT
बागपत। मौसम के बिगड़े़ मिजाज से एक बार फिर किसान मुश्किल में घिर गए। बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और आलू की फसलों पर संकट खड़ा हो गया है। जिले में बृहस्पतिवार को दस एमएम बारिश दर्ज की गई। सिंगोली तगा, रटौल और भगोट के आसपास के इलाकों में ओले पड़े। उधर, बारिश से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। जलभराव से लोगाें को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जनवरी माह में हो रही बारिश परेशानी का सबब बन रही है। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के प्रभारी डॉ. गजेंद्र चौधरी के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी जिले भर में दस एमम बारिश हुई। बड़ौत क्षेत्र में सुबह से ही बारिश हुई। दोपहर बाद चांदीनगर क्षेत्र के रटौल और भगोट में ओलावृष्टि हुई। ग्रामीणों ने बताया कि पहले सूखे ओले पड़े, इसके कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के प्रभारी का कहना है कि बारिश से सरसों और आलू की फसल को नुकसान होगा। बारिश से खेतों में जलभराव होने से आलू की फसल खराब हो सकती है। इसके अलावा गेहूं बुवाई का समय निकल चुका है, इसके बाद भी कुछ किसान पछेती बुवाई करने की तैयारी मेें थे, लेकिन अब बुवाई नहीं हो सकेगी। बारिश के कारण तौल केंद्रों के प्लॉट में पानी भर गया, इससे गन्ना तौल भी रोक देनी पड़ी।
विज्ञापन

ओलावृष्टि से सहम गए किसान
चांदीनगर। क्षेत्र के गांव रटौल, सिंगोली तगा और भागौट में ओलावृष्टि से किसान सहम गए। किसान हबीब खान, राजेश शर्मा, श्याम सिंह आदि ने बताया ओलावृष्टि के कारण सरसों का फूल टूटकर गिर गया। आलू के तने भी टूट गए हैं। इससे किसानों को कई लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आलू और सरसों की फसल के अलावा पत्ता गोभी, फूल गोभी व अन्य फसलों को भी ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन का तापमान गिरा, बढ़ी ठंड
बागपत। बारिश, ओलावृष्टि और शीत लहर से दिन का तापमान गिर गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे मौसम ठंड हो गया। एक सप्ताह पूर्व दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री पर रहा। शीत लहर चलने से ठंड बढ़ गई।
गोशालाओं में जलभराव, ठिठुरा गोवंश
बागपत। जिले में कई गोवंश आश्रय केंद्रों में जलभराव के हालात बन गए। इससे गोवंशीय पशु भी ठिठुर गए। प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी गोवंशीय पशुओं को ठंड से बचाने के लिए अभी पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।

बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त
अग्रवाल मंडी टटीरी। बारिश होने के कारण क्षेत्र में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश होने लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed