{"_id":"58f90a634f1c1ba346473ab2","slug":"haath-chhodkar-chalaya-tractor-chalak-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ छोड़कर चलाया ट्रैक्टर, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ छोड़कर चलाया ट्रैक्टर, गई जान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली/बड़ौत। बाछौड़ गांव में ट्रैक्टर और थ्रेशर मशीन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इससे ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई और उसका भाई समेत चार लोग बाल-बाल बच गए। बार-बार हाथ छोड़कर ट्रैक्टर चलाने और लापरवाही से असंतुलन बिगड़ने पर हादसा हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बाछौड़ गांव निवासी युवक आवेश कुमार (34) ने बताया राजस्थान से गांव में थ्रेशर मशीन आई हुई है। वह अपने भाई विकास समेत कई लोगों के साथ उस पर काम करता है। बुधवार की रात में करीब दस बजे गांव के एक किसान के थ्रेशर मशीन से गेहूं निकालकर गांव में लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर थ्रेशर मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसका भाई विकास ट्रैक्टर-थ्रेशर मशीन के नीचे दब गया और वह स्वयं, वीसू, अंकुर, नीशू काफी दूर जाकर गिरे।
किसी तरह विकास को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला , लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस हादसे की सूचना मिलते ही विकास के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, थाना पुलिस ने कहा आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
उधर, आवेश ने बताया ट्रैक्टर चालक ने तेज आवाज में संगीत बजा रहा था और हाथ छोड़कर बार-बार ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। उन्होंने कहा चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है।
दूसरी घटना में दिल्ली-यमनौली हाईवे पर तहसील गेट के पास एक ट्रक चालक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक ट्रक चालक अशोक (45) राजस्थान का रहने वाला था। अशोक औसिक्का गांव के मुकेश शर्मा के ट्रक पर चालक है। बृहस्पतिवार को शाम के समय अशोक ईट से भरा ट्रक बड़ौत से सरूरपुर ले जा रहा था। जब वह तहसील गेट के पास पहुंचा तो उसे अगले पहिया में हवा कम लगी। जैसे ही वह ट्रक से उतरकर हवा चेेक करने लगा, तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक हेल्पर दिलीप निवासी रायबरेली भी गंभीर घायल हो गया। दुघर्टना के बाद हाईवे पर कई घंटे तक जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से ट्रक चालक के साथियों के साथ नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। कोतवाली प्रभारी ने कहा इस मामले में ट्रक मालिक मुकेश शर्मा ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी।