फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Guru, how can I pay for your favor...

गुरु तेरे उपकार का कैसे चुकाऊं मोल...

Mon, 05 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Guru, how can I pay for your favor...
बागपत के इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छ? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। शिक्षण संस्थाओं में सोमवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया। गुरु तेरे उपकार का कैसे चुकाऊं मोल, लाख कीमती धन भला, गुरु हैं मेरे अनमोल इन पंक्तियों के साथ विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और शिक्षकों को तोहफे भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक कृष्णपाल सिंह व प्रधानाचार्य अमित चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप जलाकर माल्यार्पण किया। संचालन स्नेहा, कनक, वंशिका, श्रुति व तनवी ने किया। मौके पर संजय शर्मा, अजय राणा, अनुराधा, प्रतिभा राज, सवेरा, मनोरमा, सुधीर,रुचि, अक्षमा मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
डीएम ने प्रधानाचार्य को किया सम्मानित
रमाला। आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कालेज किशनपुर बराल की प्रधानाचार्य डॉ. अनुराधा को डीएम राजकमल यादव ने सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कालेज का दसवीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा और जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
शिक्षक पर होती है राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी
अग्रवाल मंडी टटीरी। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर निदेशक प्रमोद पंवार, प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने मां सरस्वती के चित्र के आगे दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी शिक्षक पर होती है। मौके पर प्रबंध समिति के सदस्य हरेंद्र पंवार, अवध कुमार समेत अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहे। उधर अग्रवाल मंडी टटीरी के डीएवी इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर शिक्षक सुरेंद्र सिंह को प्रधानाचार्य मूलचंद व अन्य शिक्षकों ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर अजयवीर, संजय कुमार, हरिओम शर्मा, विकास मानव, राकेश कुमार, आकाश, पूनम, आशीष मौजूद रहे।
--------------
अंधेरे में भी शिष्यों का मार्गदर्शन करते है शिक्षक
बागपत। एसपीसी पीजी कालेज बागपत में सोमवार को शिक्षक दिवस शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक अंधेरे में भी अपने शिष्यों का मार्गदर्शन करते हैं। आदर्श शिक्षक के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य विनोद शर्मा को सम्मानित किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. इंद्रा देवी, समाजसेवी व शिक्षक पार्थ चौहान, गजे सिंह, श्रीनिवास चौहान मौजूद रहे।
------
प्रतियोगिता के विजेता शिक्षक सम्मानित
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया। शिक्षकों की प्रतियोगिता में कुलदीप शर्मा, विवेक त्यागी, शुभम शर्मा विजेता रहे, जिन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन रिया गोयल, सार्थक कौशिक ने किया। इस दौरान अमित शर्मा, अरुण शर्मा, वरुण शर्मा, प्रियंका भटनागर, डौली चौधरी, शिवानी शर्मा, चेयरमैन अजय चौधरी, प्रबंधक अक्षय चौधरी, अविका चौधरी, प्रधानाचार्य मेघना दहिया मौजूद रहे।
म्यूजिकल चेयर में अनिल व प्रिया चौधरी प्रथम
बागपत। एनएस पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रबंधक आनंद चौधरी ने शिक्षक दिवस के बारे में बताया। म्यूजिकल चेयर कार्यक्रम में अनिल व प्रिया चौधरी प्रथम रहे। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षा निदेशक रामसेवक शर्मा, प्रदीप कुमार, श्यामरतन, विक्रांत दीक्षित, अर्जुन सिंह, लोकेंद्र धामा, अरशद खान, रश्मि, नितेश मौजूद रहे।
------
लायंस क्लब ने किया शिक्षकों को सम्मानित
बागपत। वात्सायन पैलेस में लायंस क्लब बागपत की तरफ से शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किय7। जिसका शुभारंभ डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन व मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। जहां प्रधानाचार्य मुकेश यादव, तेजवीर सिंह यादव, पूर्व प्रवक्ता सुषमा शर्मा, रामनिवास वर्मा, हरिओम राजा, सत्यवती शर्मा, मनीष कुमार पांडेय, कुसुमलता, गौरव वर्मा, अमित शर्मा को डीआईओएस रविंद्र सिंह ने शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने डीआईओएस रविंद्र सिंह, बीएसए कीर्ती व प्रधानाचार्य सिस्टर साजिदा को सम्मानित किया। इस दौरान लायन जनक सिंह सोम, विजयपाल यादव, महेश शर्मा, जयपाल शर्मा, बसीर अहमद, वेदप्रकाश, राजपाल शर्मा, प्रमोद प्रकाश, सरोज मलिक आदि मौजूद रहे।
------
टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया
अमीनगर सराय। शिक्षक दिवस पर कस्बे के आचार्य जयसागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज में एलआईसी की तरफ से कक्षा एक से 10वीं की टापर छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जहां मुख्य अतिथि सहायक शाखा प्रबंधक अनुशील पांडेय, प्रभारी प्रधानाचार्य अनीता जैन, अनीता शर्मा आदि मौजूद रहे।
---
कोणार्क विद्यापीठ में हुई शिक्षकों की खेलकूद प्रतियोगिता
शिक्षक दिवस पर खेकड़ा के कोणार्क विद्यापीठ में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार भेंट किए। इस अवसर पर शिक्षकों की अलग-अलग खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने छात्र छात्राओं को आदर्श शिक्षक बनने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
---------
स्कूल कालेजों में यज्ञ में आहुतियां दी
दोघट। तमेलागढ़ी गांव स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कालेज में यज्ञ का आयोजन किया। इसके अलावा राजकीय कन्या इंटर कालेज दाहा, शिव शंकर पब्लिक स्कूल दाहा, देव पब्लिक स्कूल भड़ल, सनबीम पब्लिक स्कूल, राम पब्लिक स्कूल, संस्कार विद्यापीठ टीकरी में कार्यक्रम कर शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान सहेद्रंपाल राणा ठेकेदार, प्रधानाचार्य रुकमपाल सिंह यादव, प्रबंधक देवेंद्र कुमार व प्रधान राजीव ने शिक्षकों को सम्मानित किया। मौके पर उदयवीर सिंह, अशोक कुमार, हरीश, सुमित कुमार, विशु, आरजू, रिती वेदवान, उदयवीर, सतीश कुमार मौजूद रहे।

शिक्षक दिवस पर अंकित बना एक दिन का प्रधानाचार्य
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के बसंत वैली स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जहां छात्र अंकित को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया। खुशी, परवेज, लक्ष्मी, कामना मानव को शिक्षक, वैभव को चपरासी का कार्य दिया। इस दौरान माहिरा, चना, खुशी, काम्या, रमेश चंद, मुस्कान, रितु, सत्तार समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed