{"_id":"600870e88ebc3e31f65e3fb3","slug":"guru-govind-singh-remembered-on-prakash-parv-baraut-news-mrt521388182","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु गोविंद सिंह याद किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु गोविंद सिंह याद किए गए
विज्ञापन
गुरुद्वारे में हुआ कीर्तन और लंगर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह प्रभात फेरी निकाली गई और उसके बाद अटूट लंगर हुआ।
गुरुद्वारे में ज्ञानी भाई गुरजीत और प्रधान भजन सिंह की मौजूदगी में कीर्तन का आयोजन किया गया। भाई गुरजीत ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कहा कि गुरुजी का जन्म पटना साहिब में हुआ था। उन्होंने मुगलों से कई जंग लड़ी और सभी में विजय प्राप्त की। गुरुजी ने पांच तख्तों की भी स्थापना की। संचालन लवी सिंह ने किया। इस दौरान शमशेर सिंह, कंवलजीत सिंह, मनजीत सिंह, भजन सिंह प्रधान, करनदीप सिंह, टिंकू, मोहित का योगदान रहा।