फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gurjar Mahasammelan to be held in Garhi Kalanjari cancelled, villagers adamant

Baghpat News: गढी कलंजरी मे होने वाला गुर्जर महासम्मेलन निरस्त, ग्रामीण अड़े

Sat, 19 Aug 2023 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gurjar Mahasammelan to be held in Garhi Kalanjari cancelled, villagers adamant
गढी कलंजरी मे होने वाला गुर्जर महासम्मेलन निरस्त, ग्रामीण अड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। गढी कलंजरी गांव में रविवार को होने वाले गुर्जर समाज के महासम्मेलन के आयोजन की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। उधर ग्रामीण आयोजन करने की मांग पर अड़े हुए है। जिसको लेकर गढ़ी कलंजरी गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

गढी कलंजरी गांव मे गुर्जर समाज की तरफ से एक महासम्मेलन का कार्यक्रम रविवार को निर्धारित किया गया था। जहां समाज में फेली दहेज प्रथा खत्म करने, शिक्षा को बढ़ावा देने समेत अन्य मुद्दे उठाने का निर्णय लिया गया था। बताया कि आयोजकों ने महासम्मेलन की अनुमति के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन किया था, लेकिन अधिकारियों ने महासम्मेलन के आयोजन की अनुमति नहीं दी और आवेदन निरस्त कर दिया। इस मामले में भारतीय किसान यूनियन अम्बावत के जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान ने अधिकारियों पर नेताओं के दबाव में महासम्मेलन की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रविवार को अधिकारियों के खिलाफ भी महासम्मेलन किया जाएगा। उधर सुरक्षा को लेकर गढ़ी कलंजरी गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस मामले में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार का कहना है कि महासम्मेलन की अनुमति नहीं मिली है, बिना अनुमति कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed