फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gurana village team won kabaddi competition

गुराना गांव की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Thu, 18 Feb 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Gurana village team won kabaddi competition
बड़ौत। गुराना गांव में बृहस्पतिवार को आयोजित स्वागत समारोह में बालैनी गांव में हुई समाजवादी स्पोर्ट्स कबड्डी लीग की विजेता गांव गुराना की टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस समारोह में टीम के विशेष तोमर ने बताया कि बालैनी गांव में 15 से 18 फरवरी तक समाजवादी स्पोर्ट्स कबड्डी लीग चली। इसके फाइनल मुकाबले में गांव गुराना की अंडर 17 टीम ने बालैनी की अंडर 17 टीम को 26-23 के अंतर से हराया। इसमें गुराना टीम के कप्तान सन्नी तोमर ने आठ अंक और शुभम ने सात अंक लेकर टीम की जीत में मुख्य भूमिका निभाई। आयोजकों ने प्रतियोगिता में शामिल हर टीम के दो दो श्रेष्ठ खिलाड़ियों को प्रतिमाह 3000 रुपये देने की घोषणा की गई। इसके लिए अंडर -17 के सन्नी तोमर, शुभम चौधरी, अंडर-14 के लक्की और शिवम को चुना गया है। स्वागत करने वालों में पूर्व मंत्री ओमबीर तोमर, अर्जुन अवार्डी शोकेंद्र पहलवान, मनोज चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed