फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gur traders strike in protest against mandi duty

मंडी शुल्क के विरोध में गुड़ व्यापारियों की हड़ताल

Tue, 22 Sep 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Gur traders strike in protest against mandi duty
मायूस लौटे मजदूर, जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। गुड़ व्यापारियों ने मंडी शुल्क के विरोध में मंगलवार को अमीनगर सराय रोड स्थित गुड़ मंडी हड़ताल रखी। इस दौरान मंडी पर पहुंचे मजदूरों को मायूस लौटना पड़ा। व्यापारियों ने जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
मंगलवार को मंडी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद पालीवाल के नेतृत्व में काफी संख्या मेें व्यापारी मंडी में एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए हड़ताल रखने का निर्णय लिया। प्रमोद पालीवाल ने बताया की गुड़ मंडी के अंदर कारोबार करने पर प्रदेश सरकार द्वारा ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क लिया जा रहा है, जबकि मंडी के बाहर से कारोबार करने वालों को कोई मंडी शुल्क नहीं है। इससे गुड़ मंडी का व्यापारी बर्बादी के कगार पर आ चुका है। साथ ही इस व्यापार से जुड़े हुए मजदूर व पल्लेदार भी भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने जल्द से जल्द मंडी शुल्क समाप्त किया जाने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो बडे़ पैमाने पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। उधर, मंडी में हड़ताल के चलते पूरे दिन मजदूर परेशान रहे। इस दौरान शिव प्रकाश महेश्वरी, पूरन सिंह गुर्जर, रवि पालीवाल, बलजीत सिंह कश्यप, लाला प्रकाश चंद, सत्यपाल मलिक, चंद्रांशु, अनिल अग्रवाल, यशपाल सिंह, सत्येंद्र गुप्ता, नरेंद्र चौधरी, राहुल गर्ग, लाला मंगलसेन, आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन

गुड़ की आवक कम, नहीं हुआ नुकसान
बड़ौत। मंडी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद पालीवाल कहना था कि इस समय मंडी मेें गुड़ की आवक नाममात्र है। इस कारण व्यापारियों को नुकसान ना के बराबर है। यदि जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो व्यापारी आंदोलन करेंगे। फिलहाल गन्ने का सीजन शुरू हो चुका है और गुड़ की आवक बढ़ने की उम्मीद है तो व्यापारियों को काफी नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed