{"_id":"5fac21aa8ebc3e9bff7e1f01","slug":"gur-and-khand-production-unit-started-in-ahera-village-baghpat-news-mrt510535768","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहेड़ा गांव में गुड़ व खांड उत्पादन इकाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहेड़ा गांव में गुड़ व खांड उत्पादन इकाई शुरू
विज्ञापन
नाबार्ड के महाप्रबंधक शंकर ए पांडे ने किया उद्घाटन
बागपत। नाबार्ड के महाप्रबंधक शंकर ए पांडे ने बुधवार को संचालित की जा रही परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अहेड़ा गांव में कृषक उत्पादन संघ की गुड़ व खांड उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया। उन्होंने खेकड़ा की हैंडलूम कंपनी का निरीक्षण कर उत्पाद के डिजाइन व क्वालिटी बेहतर करने के निर्देश दिए।
महाप्रबंधक शंकर पांडे ने किसानों को कृषक उत्पादन संघ से जुड़ने के फायदे बताए। उप निदेशक कृषि प्रशांत कुमार व जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ने किसानों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा शंकर ए पांडे ने नाबार्ड द्वारा सहायता प्राप्त खेकड़ा हैंडलूम प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की समीक्षा की। कंपनी पदाधिकारियों को डिजाइन और क्वालिटी निखारने के निर्देश दिए। उन्होंने नावार्ड की ओर से कैनरा आर सेंटी में चल रहे प्रशिक्षण में ट्रेनरों व प्रशिक्षार्थियों को दिशा निर्देश दिए। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक शोमीर पुरी मौजूद रहे।