{"_id":"672e6d9b246421f2d907c349","slug":"gulshar-will-go-to-high-court-if-encroachment-is-not-removed-from-two-ponds-baghpat-news-c-28-1-bag1001-121356-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दो तालाबों से कब्जा नहीं हटवाया तो फिर हाईकोर्ट जाएगा गुलशार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दो तालाबों से कब्जा नहीं हटवाया तो फिर हाईकोर्ट जाएगा गुलशार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राजपुर खामपुर गांव में तालाब की जमीन पर बनी मस्जिद को गिराए जाने के आदेश के खिलाफ दूसरे पक्ष ने डीएम के न्यायालय में अपील दायर की। शिकायतकर्ता अन्य दो तालाबों से कब्जा हटवाने के लिए लामबंद हो गया।
शिकायतकर्ता का दावा है कि गांव के दो अन्य तालाबों से कब्जा नहीं हटवाया जाने पर वह दोबारा हाईकोर्ट में जाकर याचिका दायर करेगा। राजपुर खामपुर गांव के गुलशार ने 29 जुलाई को उच्च न्यायालय में विशेष याचिका दायर की। जिसमें गुलशार ने गांव के तीन तालाबों की जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने और एक तालाब की जमीन पर कब्जा कर तकिया वाली मस्जिद का निर्माण कराया जाने का आरोप लगाया। विशेष याचिका पर उच्च न्यायालय ने तालाब की जमीन पर किए गए निर्माण को अवैध बताते हुए राजस्व संहिता के आधार पर सुनवाई कर निस्तारण करने के आदेश दिए। इसके बाद तहसीलदार के न्यायालय में वाद दर्ज कर सुनवाई की गई।
सुनवाई के बाद तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने मस्जिद को हटाने के आदेश जारी किए और मुतवल्ली फरियाद पर 4.12 लाख रुपये अर्थदंड लगाया और पांच हजार रुपये निष्पादन व्यय देने के आदेश दिए। आदेश के खिलाफ फरियाद ने डीएम के न्यायालय में अपील दायर कराकर निरस्त करने की याचिका की। शिकायतकर्ता गुलशार ने बताया कि उच्च न्यायालय ने तीन तालाबों को कब्जामुक्त कराने के आदेश जारी किए थे, लेकिन अभी तक एक पर कार्रवाई की गई।