फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   gufa baba temple will be covered by CCTV camera

सीसीटीवी कैमरे से कवर होगा गुफा बाबा मंदिर

Sun, 21 Feb 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
gufa baba temple will be covered by CCTV camera
बागपत के गुफा वाले मंदिर में पूजा करने उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़ - फोटो : BAGHPAT
- होली पर्व पर मंदिर में पूजा के लिए पहुंचते है लाखों श्रद्धालु
विज्ञापन

- मंदिर समिति की ओर से 16 सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव
बागपत। होली के पर्व से पूर्व गुफा बाबा मंदिर सीसीटीवी कैमरों से कवर किया जाएगा। मंदिर समिति श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर, गेट और हाईवे के दोनों सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया है। मंदिर समिति की ओर से 16 कैमरे लगवाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
श्री गुफा वाले बाबा धर्मार्थ ट्रस्ट सोसाइटी के सदस्य सुरेश चंद पालीवाल ने बताया कि होली का पर्व नजदीक आ रहा है। होली पर जिले के अलावा हरियाणा, दिल्ली राज्यों से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए आते है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर समिति ने मंदिर परिसर, मंदिर के मुख्य गेट के अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बागपत और बड़ौत की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मंदिर समिति की ओर से मंदिर में 16 कैमरे लगवाएं जाएंगे। मुख्य पुजारी योगेश शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में कैमरे लगवाने की कार्ययोजना तैयार हो चुकी है, शीघ्र ही कैमरे लगवाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। एएसपी मनीष मिश्रा का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे लगने पर असामाजिक तत्वों की निगरानी करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

रविवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
बागपत। रविवार ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा बाबा मंदिर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर में दूर-दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंडारे में श्रद्धालुओं को कराया भोजन
बागपत। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से रविवार को गुफा बाबा मंदिर में भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को भोजन कराया। इस मौके पर जेपी रुहेला, मनोज मलिक, रोहित चौहान, विशाल रुहेला, अतुल रुहेला, राजीव कुमार, छविराम यादव, अभिनव तोमर, सुनील, रमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed