फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Grocery stores raid on

परचून की दुकानों पर छापेमारी

Sun, 13 Nov 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 13 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Grocery stores raid on
बागपत में वाणिज्य कर विभाग की छापेमारी की सूचना पर बंद बाजार। - फोटो : amar ujala
बागपत। नमक की कमी होने की अफवाह के बाद जिला प्रशासन का रुख व्यापारियों पर सख्त है। वहीं अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। सप्लाई विभाग की टीम ने परचून की दुकानों पर पहुंचकर छापेमारी की। सही दाम में खाद्य पदार्थों को बेचने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


शुक्रवार को शाम के सय अफवाह के चलते दुकानों पर नमक खरीदने वालों का दुकानों पर ताता लग गया था। देर रात तक व्यापारियों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। मूल्य से अधिक रेट पर लोगों ने नमक खरीदा। सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया था। डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने कहा अफवाह फैलाने वाले और दाम से अधिक खाद्य वस्तुओं को बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद सप्लाई विभाग हरकत में आया। सप्लाई विभाग की टीम ने बाजार में दुकानों पर छापेमारी की। व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए दाम से अधिक नमक और अन्य खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं अफवाह फैलाई तो कठोर कार्रवाई प्रकाश में लाई जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया परचून की दुकानों में छापेमारी की गई है। व्यापारियों सही दाम में नमक बेचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


व्यापारियों को किया नमक वापस
बागपत। शनिवार की सुबह दुकानों पर दर्जनों की संख्या में लोग नमक वापस करते दिखाई दिए। उन्होंने व्यापारियों को उसी दाम में नमक वापस किया, जिसमें उन्होंने खरीदा था। लोगों ने कहा अफवाह के चलते उन्होंने नमक खरीद लिया था, बाद में उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नमक की हुई थी चोरी
बागपत। दुकानों पर जब नमक की खरीददारी हो रही थी, वहीं कई दुकानों से लोगों ने नमक की दर्जनों पैकेट चोरी कर लिए। इससे व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया है। कुछ व्यापारियों ने बताया नमक के चक्कर में उनकी दुकानों से अन्य सामान भी चोरी कर लिया गया था। 

दूसरे दिन भी नमक खरीदते नजर आए लोग
बड़ौत। शुक्रवार की रात्रि में नमक बंद होने की सूचना के बाद शनिवार की सुबह भी लोग व्यापारियों और दुकानदारों से 200 से 300 रुपये प्रति किलो नमक खरीदते नजर आए। नमक की कालाबाजारी की सूचना पर एसडीएम दीपाली कौशिक और सीओ कर्मवीर सिंह ने नगर में छापेमारी की। इसकी सूचना पर व्यापारियों और दुकानदारों ने दुकान बंद कर दी।  बाजार में नमक बंद होने की सूचना गलत है। यदि कोई दुकानदार और व्यापारी नमक की कालाबाजारी करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

सराय के बाजार में हड़कंप
अमीनगर सराय। कस्बे के बाजारों में भी व्यापार कर और आयकर विभाग के अफसरों की छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। व्यापारियों ने अफवाह के चलते अपने दुकानें बंद कर दी। कपड़े, जूते, सर्राफ, परचून के व्यापारियों में सबसे ज्यादा भय व्याप्त रहा है। छापेमारी की सूचना झूठी मिलने पर व्यापारियों ने राहत की सांस ली, लेकिन दुकानें नहीं खाली। 
 दुकानों पर सामान खरीदने के लिए लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। दूर दराज के गांवों से आने वाले लोगों को अपनी जरूरत की चीजों न मिलने पर उदासी हाथ लगी। 

इनकम टैक्स के छापे की अफवाह से बाजार बंद 
बागपत/खेकड़ा। व्यापार कर विभाग के अफसरों के छापे की अफवाह से बाजारों में सन्नाटा पसर गया। दुकानों पर धड़ाधड़ शटर गिरने लगे।  बाजार सुनसान हो गए। परचून से लेकर सर्राफ की दुकानों पर ताले लटक गए। रात तक इस बात को लेकर व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा है।शुक्रवार को नमक की कमी से बाजारों में बखेड़ा खड़ा हो गया था। परचून की थोक और फुटकर की दुकानों पर नमक खरीदने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ गया था। किसी ने एक थैली खरीदी तो किसी ने दस। 90 से 100 रुपये किलो तक में नमक बिक गया था।


इसको लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। शनिवार  को व्यापार कर विभाग के अफसरों के छापा मारने की सूचना की अफवाह ने व्यापारियों के होश उड़ा दिए। इसकी भनक पहले एक व्यापारी को लगी तो उसने दुकान बंद कर ताला लटका दिया। इसके बाद तो इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़कर समूचा बाजार ही बंद हो गया। धड़ा-धड़ शटर गिर रहे थे। दुकानों पर खड़े लोग समझ नहीं पाए की ये क्यों हो रहा है? कोई भी दुकानदार सही से जवाब देने को तैयार नहीं हुआ।  परचून से लेकर सर्राफ व्यापारियों की दुकान बंद रही। रात तक व्यापारियों में अफसरों की आने की अफवाह से हड़कंप मचा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed