{"_id":"5871300b4f1c1bff78158357","slug":"grew-cold-from-the-rain-with-water-logging-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ठंड बढ़ी, जलभराव से मुश्किलें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ठंड बढ़ी, जलभराव से मुश्किलें
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत के बामनौली गांव के जंगल में हुई बारिश व तेज हवा से टूटे पड़े खंबा व तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ओलावृष्टि और बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। शीत लहर के कारण शनिवार को सर्दी बढ़ गई और लोग दिनभर घरों से नहीं निकले। आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने दोबारा से बारिश होने का अनुमान लगाया है।
शुक्रवार की रात हुई बारिश और ओलावृष्टि से पारा धड़ाम हो गया है। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन भरी सर्दी ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। बारिश से किसानों को फायदा पहुंचेगा, लेकिन जहां पर ओलावृष्टि हुई है वहां के किसानों को नुकसान पहुंचने का संभावना है। उधर, बारिश से सड़कों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। वाहन चालकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांवों के सामने कीचड़ पसर गया। शहर की गलियों में नालियों से निकला कचरा दुकानों और घरों के बाहर जमा हो गया।
बारिश से हुई बिजली गुल
शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद रातभर शहर की बिजली गुल रही रही। इंवर्टर भी जवाब दे गए। शनिवार की सुबह लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। सुबह 11 बजे के बाद बिजली आई तो लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
आठवीं तक के बच्चों की 10 जनवरी तक छुट्टी
बारिश के बाद बढ़ी सर्दी को देखते हुए डीएम हृदय शंकर तिवारी ने जिले के सभी कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों की 10 जनवरी तक छुट्टी कर दी है। डीएम ने कहा कि प्राइवेट और सरकारी सभी स्कूल बंद रहेंगे। बीएसए को आदेशित किया कि आदेशों का पालन न करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई प्रकाश में लाई जाए।
सर्दी से दो की मौत, परिवार में कोहराम
चांदीनगर। अचानक बढ़ी सर्दी ने लोगों को परेशानी में डालना शुरू कर दिया है। क्षेत्र के मंसूरपुर गांव में दो लोगों की सर्दी के कारण मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के 72 वर्षीय चोलो और 70 वर्षीय स्वरूपचंद को सर्दी से बुखार हो गया था। जिनकी शनिवार को ठंड से मौत हो गई। इससे पहले सर्दी से रटौल गांव में भी एक वृद्ध की मौत हो चुकी है।