{"_id":"6773e4c04de53c583504ba3e","slug":"greeting-the-new-year-with-poetry-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-124190-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: काव्य रचनाओं से किया नव वर्ष का अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: काव्य रचनाओं से किया नव वर्ष का अभिनंदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। नूतन वर्ष की पावन बेला पर कस्बे के मोहल्ला रामपुर में लोक साहित्य संस्कृृति समिति के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी हुई। इसमें कवियों ने रचनाओं से नव वर्ष का अभिनंदन किया।
शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। कवि गजेन्द्र गजानन ने कहा कि नववर्ष की बेला पर, सुख शांति का पाठ करुंगा। देश के काम जो आए उन शहीदों को नमन करुंगा। कवि कश्यप राजेश राज ने कहा कि नव वर्ष है, आओ मिलकर भाईचारे का फूल खिलाएं, कुछ गलतियों को तुम भूलों कुछ गलती हम भूल जाएं।
कवियत्री पारुल चौधरी ने कहा कि नई ऊर्जा नव चेतना का करके मन में संचार, हर्ष और उल्लास संग कर नव वर्ष का सत्कार। कवियत्री भावना तोमर ने कहा कि करो स्वागत दिल खोलकर आ गया फिर नया साल, हो जाएं हर किसी के दुख दूर सबकी जिंदगी हो खुशहाल। कवियत्री पूनम नैन ने कहा कि प्यार के गीत गाए नए साल में, कोई गिरता दिखे गर जहां में तुम्हे, हाथ उसको बढ़ाना नए साल में। कवि अजय तोमर ने कहा कि भरा खुशी से हर दिल मालामाल मिले, मेरे शहर में कोई ना तंग हाल मिले। इस मौके पर मयंक कौशिक, विक्की शर्मा, सचिन, विजय गौड़, शिवम, अवनीश कुमार, आशु मौजूद रहे।