{"_id":"5a2edba44f1c1bc9678c13ad","slug":"grandmother-s-of-baghpat-hanging-over-between-stars","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितारों के बीच छाई बागपत की दादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितारों के बीच छाई बागपत की दादी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
मुंबई में दादी के साथ फोटो खिंचवाती टिंवकल खन्ना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौहड़ी की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वयोवृद्ध शूटर और रिवाल्वर दादी के नाम से पहचान रखने वाली चंद्रो तोमर एक बार फिर आकर्षण का केंद्र बन गई। महिला सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यक्रम में चंद्रो तोमर ने 65 साल की उम्र में शूटिंग शुरू करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पाने की कहानी को साझा किया। उन्होंने कहा इरादा पक्का हो तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं है।
संयुक्त राष्ट्र महिला की ओर से आयोजित एवं फेस बुक की ओर से प्रायोजित कार्यक्रम मुंबई के महबूब स्टूडियो में नौ से दस अक्तूबर तक आयोजित किया । विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं को सम्मानित किया। तमाम मुश्किलों के बीच महिलाओं ने जो कामयाबी हासिल की, उसके विषय में विचार साझा किए गए।
अभिनेत्री टिवंकल खन्ना, सोनम कपूर, ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, अभिनेता फरहान अख्तर समेत तमाम सितारे यहां मौजूद थे, लेकिन आकर्षण का केंद्र रही रिवाल्वर दादी चंद्रा तोमर। दादी को सम्मानित भी किया। वी द वूमैन नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं का संघर्ष बयां किया गया।
विज्ञापन
दादी से मिल गदगद हुए रणदीप
बागपत। मुंबई प्रवास के दौरान दादी की मुलाकात अभिनेता रणदीप हुड्डा से उनके घर पर हुई। अभिनेता ने दादी को अपने घर बुलाकर उनके विषय में जानकारी ली। हुड्डा का कहना था कि जिस उम्र में दादी ने शूटिंग शुरू की और कामयाबी हासिल की वह प्रेरणादायक हैं।
दादी के साथ कराया फोटो शूट
अभिनेता और अभिनेत्रियों ने शूटर दादी के साथ फोटो शूट कराया। रणदीप हुड्डा ने इसे सोशल मीडिया पर भी अप लोड भी किया।