फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Grandfather passed away, now grandson will be the head

Baghpat News: दादा का हुआ निधन अब पोता करेगा प्रधानी

Sat, 22 Feb 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 22 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Grandfather passed away, now grandson will be the head
सांकलपुट्ठी गांव में प्रधान पद का चुनाव जितने पर रजत को मिठाई खिलातें परिजन व ग्रामीण। संवाद
रटौल। सांकलपुट्ठी गांव में प्रधान रहे दादा धर्मपाल का निधन होने के बाद उपचुनाव हुआ तो पोते रजत ने मैदान में उतरकर 176 वोट से जीत दर्ज की। रजत ने कार्यवाहक के रूप में प्रधान की जिम्मेदारी संभाल रहे सचिव उर्फ छोटे को हराया। इस तरह दादा की प्रधानी की खाली हुई कुर्सी को अब पोता संभालेगा। साकंलपुठी गांव में प्रधान धर्मपाल की 11 नवंबर 2024 को बीमारी के कारण मौत हो गई थी। सचिन उर्फ छोटे को कार्यवाहक प्रधान बनाया गया था। गांव में बुधवार को उप चुनाव कराया गया। चुनाव में प्रधान रहे धर्मपाल का पोता रजत व कार्यवाहक प्रधान सचिन उर्फ छोटे सहित तीन प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। चुनाव में 1516 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को पिलाना ब्लॉक में मतगणना शुरू हुई। मतगणना में सुबह से ही रजत आगे चल रहा था और उसने आखिर में जीत दर्ज की। आरओ बाल गोविंद यादव व एआरओ तसव्वुर अली ने बताया कि रजत को 713 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर कार्यवाहक प्रधान सचिन उर्फ छोटे को 573 वोट मिले।
विज्ञापन

जसवीर को 220 वोट मिले। इस तरह रजत ने 176 वोट से जीत दर्ज की। अब रजत अपने दादा की प्रधानी कुर्सी पर बैठकर कार्य करेंगे। रजत की जीत पर परिजनों व ग्रामीणों ने खुशी मनाई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed