संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। फरीदाबाद के भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता का कस्बे में मंगलवार की शाम अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से अभिनंदन किया गया। कस्बे के पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता व विनोद गुप्ता के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नरेंद्र गुप्ता को बग्गी में बैठाकर शोभायात्रा निकाली गई।
व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता के आवास पर रुकमणी देवी ने विधायक नरेंद्र गुप्ता की आरती उतारकर आशीर्वाद दिया। विधायक ने कहा कि मेरा परिवार समाज का जीवन भर ऋणी रहेगा। अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर कमला अग्रवाल और व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता ने विधायक को अभिनंदन पत्र भेंट किया। इस मौके पर ईश्वर अग्रवाल, राकेश गुप्ता, रजनी गुप्ता, स्वाति गुप्ता का भी अभिनंदन किया गया और लेखपाल पद से सेवानिवृत्त होने पर अभिमन्यु गुप्ता के भाई संजय जिंदल को उपहार भेंट कर बधाई दी। बागपत के वात्सायन पैलेस में भी विधायक नरेंद्र गुप्ता का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में एडवोकेट दीपक गोयल, डॉ प्रदीप नैन, प्रधानाचार्य मूलचंद, अशोक कुमार, सचिन सिंघल, संजय जिंदल, गजेंद्र बली, आर्य भूषण, मनोज आर्य, डॉ रामलाल मौजूद रहे।