{"_id":"5d51bd878ebc3e6cc30ea0a8","slug":"gram-sachivon-ka-vetan-roka-baghpat-news-mrt437929060","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 ग्राम सचिवों का डीपीआरओ ने रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 ग्राम सचिवों का डीपीआरओ ने रोका वेतन
विज्ञापन
11 ग्राम सचिवों का डीपीआरओ ने रोका वेतन
बागपत। डीपीआरओ ने 11 ग्राम सचिवों का वेतन रोका है। 28 ग्राम पंचायतों की कराए गए कार्यों के बाउचर प्रिया शॉफ्ट पर अपलोड नहीं किए है। चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने बताया कि प्रिया शॉफ्ट पर वर्ष 2018-19 में ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों के बाउचर और अन्य जानकारियां ग्राम सचिवों के माध्यम से अपलोड की जाती है। इससे शासन और प्रशासन गांवों में हुए कार्यों और उनमें हुए खर्च का अवलोकन कर सके। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 में कराए गए कार्यों का 11 ग्राम सचिवों ने 28 ग्राम पंचायतों में बाउचर नहीं डाला है। इस कारण उनका वेतन रोक दिया गया है। चेतावनी दी है कि बाउचर नहीं डाले गए तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ग्राम सचिवों को समय पर कार्य पूरा करने के भी निर्देश दिए है।