फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gram Panchayat officer accused of threatening to kill her

ग्राम पंचायत अधिकारी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Thu, 07 Jan 2021 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat officer accused of threatening to kill her
जिला पंचायती राज कार्यालय के प्रधान सहायक ने डीपीआरओ से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला पंचायती राज कार्यालय के प्रधान सहायक शफीक अहमद ने डीपीआरओ को दिए शिकायती पत्र में ग्राम पंचायत अधिकारी पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने व सुरक्षा दिलाने की मांग की है।

प्रधान सहायक शफीक अहमद ने बताया कि बिनौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत दाहा की ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर फीड केंद्रीय/राज्य वित्त आयोग की आवंटित धनराशि का ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों के सापेक्ष व्यय धनराशि का राज्य स्तर पर परीक्षण कराया गया था। परीक्षण में खामियां मिलने पर निदेशालय के निर्देश पर 24 दिसंबर को ग्राम पंचायत अधिकारी विपिन कुमार को वित्तीय वर्ष 2018-19 से अब तक कराए गए कार्यों के अभिलेख तीन दिन में कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। बार-बार अवगत कराने के बावजूद ग्राम पंचायत अधिकारी विपिन कुमार ने अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराए। सहायक विकास अधिकारी बिनौली की संस्तुति के आधार पर चार जनवरी को डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया था। आरोप है कि पटल उनके पास होने के कारण ग्राम पंचायत अधिकारी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने डीपीआरओ से ग्राम पंचायत अधिकारी विपिन कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने व उसे सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed