{"_id":"60a2a4d98ebc3e5879677326","slug":"grain-water-arrangements-for-animals-and-birds-baraut-news-mrt5386320191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसहारा पशु व पक्षियों के लिए कर रहे दाना-पानी का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसहारा पशु व पक्षियों के लिए कर रहे दाना-पानी का इंतजाम
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कोरोना संक्रमण के बीच श्री आदिनाथ सेवा संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बेसहारा पशुओं की सेवा में जुटे हैं। भीषण गर्मी में संघ के लोग पशुओं का इलाज कराने के साथ बेजुबानों के लिए दाना-पानी की भी व्यवस्था कर रहे हैं।
श्री आदिनाथ सेवा संघ बड़ौत में 65 लोग सक्रिय हैं। अध्यक्ष पंकज जैन की देखरेख में गर्मी के दिनों में गोवंश के लिए चारा, पानी व घायल व बीमार की सेवा में जुटे हैं। इसके अतिरिक्त पक्षियों के लिए दाना-पानी का भी इंतजाम करते हैं। इस साल कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच इन लोगों की टोली तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव में जगह-जगह पशुओं के लिए पानी के कुंडी लगा रहे हैं। बेसहारा बेजुबान जानवर व पक्षियों के लिए के लिए दाना, चारे व पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। जिससे वे भूखा-प्यासा न रहें।
ये बोले संघ के पदाधिकारी
श्री आदिनाथ सेवा संघ के अध्यक्ष पंकज जैन ने लोगों से आह्वान किया कि अन्य गांवों में भी लोग अपने घरों के आगे पानी रखें और छत पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें। जिससे बेजुबान भूख व प्यास से न मरें।
विज्ञापन
संजय जैन व अंकुर जैन का कहना है कि आज हमें कोरोना जैसी महामारी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुश्किल घड़ी में इन बेजुबानों की जान को बचाना भी मानव का बड़ा धर्म है।
नीरज जैन का कहना है कि संघ पिछले कई सालों से बेजुबान पशुओं का ख्याल रख रहा है। चाहे गोशाला में मौजूद गोवंश हो या फिर सड़कों पर घूमने वाले आवारा गोवंश, संघ का मकसद उनका ख्याल रखना है।