फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government should enter Pakistan and end terrorism: Akhilesh

पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवाद का खात्मा करे सरकार : अखिलेश

Tue, 29 Apr 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 29 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Government should enter Pakistan and end terrorism: Akhilesh
बागपत के सरूरपुर गांव में बैठक के दौरान मंचासीन भाकियू किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के पदा​धिकारी
बागपत। भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने पहलगाम में पर्यटकों की हत्या की निंदा की। उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकवाद का खात्मा करने के लिए पाकिस्तान के अंदर घुसने की मांग की, ताकि मृतकों के परिवार को न्याय मिल सके।
विज्ञापन

वह सरूरपुर कलां गांव में कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे थे। पत्रकार वार्ता में कहा कि जब देश के लोग सुरक्षित नहीं रहेंगे तो सरकार पर आरोप तो लगने ही है। ऐसे मामले में केंद्र सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और आतंकवादियों को मौत के घाट उतार देना चाहिए, ताकि इस तरह की आतंकी घटना न हो सकें। उन्होंने कहा तीन मई को सहारनपुर के फतेहपुर थाने पर महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस की तानाशाही बढ़ती जा रही है और जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने पदाधिकारियों से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रभारी चौधरी शहजाद, प्रदेश अध्यक्ष नरेश चौधरी, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष राममेहर तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीटू नैन बोक्का, जिला संरक्षक उपेंद्र मुखिया, जिलाध्यक्ष कोहित तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed