{"_id":"656dd5294ca4d617eb0e6f9e","slug":"government-should-declare-sugarcane-price-rs-450-per-quintal-baghpat-news-c-28-1-bag1001-7760-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गन्ना मूल्य 450 रुपये क्विंटल घोषित करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गन्ना मूल्य 450 रुपये क्विंटल घोषित करे सरकार
विज्ञापन
-दोघट में हुई किसानों की बैठक में गन्ना मूल्य जल्द घोषित करने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कस्बे में हुई किसानों की बैठक में गन्ना मूल्य शीघ्र घोषित करने की मांग उठाई गई, जिसमें किसानों ने 450 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की।
कस्बे में आयोजित किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए पंवार खाप चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि चीनी मिल चल गई है, लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करे। इससे कम मूल्य घोषित होना किसानों के लिए नुकसान का सौदा रहेगा। गन्ना उत्पादन लागत अधिक होने के कारण किसानों को सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब गेहूं बुवाई, गन्ना कटाई, सरसों बुवाई चल रही है, जिसके लिए किसानों को भुगतान की जरूरत है। उन्होंने गन्ना मूल्य जल्द घोषित करने की मांग की। बैठक में सतेंद्र सिंह, सुरेशपाल, अय्यूब, मुकेश, सुरेंद्र, सचिन कुमार, प्रमोद, रामपाल, अरविंद, हरेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।