फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government schools will be equipped with all facilities

सभी सुविधाओं से सुसज्जित होंगे सरकारी स्कूल

Tue, 06 Oct 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Government schools will be equipped with all facilities
- ग्राम पंचायतों का सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कर डाटा अपलोड करने के निर्देश
विज्ञापन

बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने विकास भवन सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर से जन योजना अभियान सबकी योजना सबका विकास का शुभारंभ हो चुका है। जो 31 जनवरी 2021 तक चलेगी। उन्होंने 2021-22 की वार्षिक कार्य योजना की जीपीडीपी तैयार कर समय से अपलोड करने तथा मिशन अंत्योदय की प्रक्रिया के अनुसार ग्राम पंचायतों का सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कर डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए।

डीएम ने खंड विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों की विकास योजना में सोशल प्लान तैयार करके लोगों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों को मूलभूत जल एवं स्वच्छता की सुविधाएं उपलब्ध कराने, बालक व बालिकाओं के लिए शौचालय, शौचालय में पानी की व्यवस्था, दिव्यांग सुलभ शौचालय , रसोईघर , विद्यालय की समुचित रंगाई पुताई, विद्यालय परिसर में दिव्यांग सुलभ रैम्प , रेलिंग की व्यवस्था, विद्युत उपकरण आदि की सुविधा कराने को कहा। बैठक में सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, डीडीओ हुबलाल, डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका आदि अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed