फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government's achievements told in BJP meeting

भाजपा की बैठक में बताई सरकार की उपलब्धियां

Sun, 07 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Government's achievements told in BJP meeting
अमीनगर सराय। अमीनगर सराय भाजपा मंडल की जिला आईटी सेल प्रमुख शिवा यादव की देखरेख में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि कोरोना महामारी में प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा को समर्पित होकर समाज की सेवा कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को महामारी से बचने के लिए बार-बार साबुन से हाथ धोने, मास्क का प्रयोग करने व सोशल डिस्टेंस का पालन के प्रति जागरूक किया और केंद्र सरकार की छह साल की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा चार से 10 जून तक मास्क वितरण किया जा रहा है तथा 11 से 15 जून तक केंद्र सरकार की छह व प्रदेश सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को डोर टू डोर जाकर जनता को बताई जाएगी। अमीनगर सराय मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने मंडल के पदाधिकारियों से अपने सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष से प्रत्येक बूथ पर घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देने की अपील की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने किया। इसमें मंडल महामंत्री अवनींद्र पाराशर, जोगेंद्र गिरि, मंडल उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक, अजय पालीवाल, लक्की चौधरी, सोनू गुप्ता, सुशील शर्मा, धीरज शर्मा, कृष्णपाल सैनी, योगेश्वर त्यागी, गौरव यादव उपस्थित रहे।

भाजपाइयों ने नौरोजपुर गुर्जर में मास्क बांटे
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को मास्क बांटे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उपस्थित सदस्यों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने तथा बार-बार साबुन से हाथ धोने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को अनावश्यक घर से बाहर न निकलने को हा। इसमें श्याम सिंह, रमेश चंद पांचाल, सुनील कुमार, ओमप्रकाश, रोशन लाल, जगपाल पांचाल, सोनू कुमार, करतार सिंह, सतेंद्र पांचाल, अक्षय कुमार, राहुल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed