फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government polytechnic constructed 80 percent in ten years

दस साल में 80 फीसदी ही हुआ राजकीय पॉलिटेक्निक का निर्माण

Thu, 18 Mar 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Government polytechnic constructed 80 percent in ten years
परियोजना प्रबंधक लागत बढ़ाने की कर रहे डिमांड
विज्ञापन

कॉलेज का सत्र अमरोहा के राजकीय पॉलिटेक्निक में चलाया जा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोताना गांव में राजकीय पॉलिटेक्निक का निर्माण दस साल से चल रहा है। अब तक 80 फीसदी निर्माण कार्य ही हो सका है। निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण कॉलेज का सत्र अमरोहा के राजकीय पॉलिटेक्निक में चलाया जा रहा है। परियोजना प्रबंधक कॉलेज के निर्माण की अनुमानित लागत बढ़ाने की डिमांड कर रहे है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से बहु क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कोताना गांव में 12 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। बजट आवंटित होने पर वर्ष 2011 में निर्माण कार्य शुरू किया गया। दस वर्ष बीतने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है। दस साल में कॉलेज का 80 फीसदी निर्माण कार्य ही हो सका है। प्रस्तावित धनराशि 12 करोड़ 30 लाख रुपये में से 8 करोड़ रुपये से लाख रुपये सिविल कार्य के लिए एवं 4 करोड़ 30 लाख रुपये उपकरण एवं मशीनरी व वाहन पर खर्च होने थे। मुख्य भवन व एक छात्रावास, आरसीसी, ओवर हैड टैंक का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि अभी पेंटिंग, सेनेट्री फिटिंग और विद्युत का कार्य अपूर्ण है। निर्माण कार्य पूर्ण न होने के कारण कॉलेज का वर्तमान सत्र राजकीय पॉलिटेक्निक सुतावली अमरोहा में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

करीब पांच करोड़ बढ़ गई लागत
परियोजना प्रबंधक मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि निर्माण की शुरूआती अनुमानित लागत 12 करोड़ 30 लाख थी। यह अब बढ़ाकर 17 करोड़ 23 लाख 74 हजार रुपये हो चुकी है। बजट के अभाव में मार्च 2019 से निर्माण कार्य बंद है। उन्होंने अल्पसंख्यक अधिकारी को भेजे पत्र में परियोजना की अनुमानित लागत 1723.74 लाख रुपये स्वीकृत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 12 करोड़ 30 लाख रुपये में राजकीय पॉलिटेक्निक का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। लगभग 80 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। परियोजना प्रबंधक को प्रस्तावित धनराशि में ही निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए है। - तारिक मोहम्मद, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed