{"_id":"69c9874fd0fe0583f50b2613","slug":"government-offices-remained-open-even-on-holidays-officers-and-employees-continued-to-work-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-149136-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छुट्टी में भी खुले सरकारी कार्यालय, अफसर और कर्मचारी करते रहे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छुट्टी में भी खुले सरकारी कार्यालय, अफसर और कर्मचारी करते रहे कार्य
विज्ञापन
बागपत। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में बजट खर्च करने के लिए रविवार को अवकाश के दिन भी सरकारी कार्यालय खुले रहे और अफसर व कर्मचारी कार्य करते रहे।
चालू वित्तीय वर्ष खत्म होने में अब सोमवार व मंगलवार का दिन बचा है। इसलिए बजट खर्च करने के लिए रविवार को सरकारी कार्यालय खोले गए। दिनभर कर्मचारी बिल बनाते रहे और अधिकारी पास कर कोषागार में भेजते रहे, क्योंकि बजट लैप्स होने की चिंता भी रही। स्थिति यह रही कि सालभर ध्यान नहीं दिया और अब विभागों ने करोड़ों रुपये खर्च करने के लिए कार्यालय खोले। विकास भवन, कलक्ट्रेट, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी पूरा दिन काम करते रहे ताकि बजट को खर्च किया जा सके।
-- छुट्टी के दिन हुए बैनामे
बागपत में उपनिबंधक कार्यालय रविवार को खुला रहा। उपनिबंधक शिव शंकर ने बताया कि राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को भी कार्यालय खोला गया। इसके साथ ही 12 रजिस्ट्री की गईं। शाम छह बजे तक कार्यालय में कार्य किया गया।