फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government getting public confidence : Rita Bahuguna

जनता के भरोसे पर खरी उतर रही सरकार : रीता बहुगुणा

Thu, 15 Feb 2018 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर Updated Thu, 15 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Government getting public confidence : Rita Bahuguna
घिटौरा गांव में पहुंचीं कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश की महिला परिवार मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक वर्ग के हित में कार्य किए हैं। जनता ने जिस भरोसे पर वोट दिए थे, सरकार उस पर खरी उतर रही है। सड़कों, बिजली और पानी की समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होना शुरू हो गया है, भविष्य में इसके बेहतर नतीजे सामने आएंगे।
विज्ञापन


बुधवार को घिटौरा गांव में चौधरी करतार सिंह के आवास पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पहुंची रीता बहुगुणा जोशी का ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के हित के लिए काम कर रही हैं। गरीबों और बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पिछली सरकार ने विकास कार्य नहीं कराए थे,इस कारण प्रदेश पिछड़ता जा रहा था, लेकिन जैसे ही यूपी में भाजपा की सरकार बनीं, तो विकास कार्यों को भी पंख लगने शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र और यूपी की सरकार मिलकर प्रदेश में विकास कार्यों को बढ़ावा देगी।

इस मौके पर लोनी (गाजियाबाद) के विधायक नंद किशोर गुर्जर, चंद्र नागर, पवन मावी, कंवर पाल, लीलू प्रमुख, जय भाटी, प्रधान राहुल, विकास, मोहित, राकेश आदि मौजूद रहे। धार्मिक कार्यक्रम के आयोजक करतार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने पिता की आयु एक सौ वर्ष पूरी होने पर कथा का आयोजन किया। दिल्ली से शामली जाते वक्त कार्यक्रम में मंत्री पहुंचीं । क्षेत्र के लोगों ने उनके समक्ष समस्याएं भी रखीं। रीता बहुगुणा ने ग्रामीणों को शीघ्र ही समस्याएं हल कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed