फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   'Government fulfills decades-old aspirations of people'

‘सरकार ने लोगों की दशकों पुरानी आकांक्षाओं को पूरा किया’

Wed, 03 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
'Government fulfills decades-old aspirations of people'
बड़ौत। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से वर्चुअल रैली कर पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व आमजनों को संबोधित किया। कहा कि सरकार ने लोगों की दशकों पुरानी आकांक्षाओं को पूरा किया।
विज्ञापन

आईटी प्रमुख शिवा यादव के संयोजन में हुई रैली की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूरज पाल सिंह तथा संचालन जिला महामंत्री बिजेंद्र शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार और संगठन ने प्रवासी श्रमिकों के लिए ट्रेन, बस, राशन की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 15 लाख दिहाड़ी मजदूरों और निर्माण क्षेत्र के 20.37 लाख श्रमिकों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरा करने के लिए प्रति व्यक्ति एक हजार रुपये भत्ता दिए जाने का भी एलान किया। कहा कि 70 सालों में जो नहीं हुआ था, वह मोदी सरकार ने कर दिखाया। मोदी सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये का आत्मनिर्भर पैकेज देने का काम किया है। जिला उपाध्यक्ष अनीता खोखर, राकेश जैन देवेंद्र प्रमुख, संजीव खोखर, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, विनोद बाल्मीकि कंवरपाल, गुर्जर, आकाश बंसल, राजन जैन, कौशल त्यागी, मनुपाल बंसल, डॉ. नीरज कौशिक, संजय उपाध्याय, गौरव यादव, मनोज शर्मा, सुधीर राजपूत, हिमांशु गोयल, नरेश गुर्जर, सत्येंद्र प्रजापति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed