फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Govardhan puja completed with pomp in Panchavati temple

Baghpat News: पंचवटी मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई गोवर्धन पूजा

Tue, 14 Nov 2023 06:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
Govardhan puja completed with pomp in Panchavati temple
-31 फीट का विशाल गोवर्धन देखने के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन

फोटो संख्या 6
बड़ौत। पंचवटी मंदिर में मंगलवार को श्री सनातन संस्कृति ट्रस्ट द्वारा विशाल गोवर्धन की पूजा विधि-विधान से की गई। इस दौरान 31 फीट के बने विशाल गोवर्धन को देखने के लिए दूर-दराज से भी श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे।

गोवर्धन पूजन पूर्व चेयरमैन अमित राणा ने किया। उद्घाटन अग्रवाल समाज के प्रधान युगल किशोर गर्ग ने किया। इस दौरान बछड़ा भ्रमण का कार्य कपिल अग्रवाल, छप्पन भोग का कार्य नीरज गुप्ता, पुष्प माला भेंट करने का कार्य भाजपा नेता शिवेंदु शर्मा व पुरस्कार वितरक का कार्य संदीप गर्ग ने किया। गोवर्धन पूजा के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद बागपत डॉ़ सत्यपाल सिंह, समारोह गौरव रालोद नेता अश्वनी तोमर रहे। इस दौरान महाआरती राजेंद्र कुमार जाटव ने की, शृंगार प्रफुल्ल गुप्ता रहे। इस दौरान 31 फीट के विशाल गोवर्धन को देखने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु भी मंदिर में पहुंचे। परिक्रमा के दौरान विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि प्रमेन्द्र तोमर, पुष्पेंद्र तोमर, अरुण तोमर बावली, ट्रस्ट के अध्यक्ष आकाश बंसल, महामंत्री मनीष जैन, कोषाध्यक्ष संजय कुमार गर्ग, विनोद गोयल पंसारी, आकाश कंसल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed